वर्दी नहीं तो सल्यूट नहीं : लखनऊ में फर्जी IPS की दरोगा ने निकाली हेकड़ी, वीडियो वायरल
News Image

नवाबों के शहर लखनऊ में एक फर्जी आईपीएस अधिकारी का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। खुद को नोएडा में तैनात आईपीएस बताकर रौब झाड़ने वाले एक शख्स को जब स्थानीय दरोगा ने आईना दिखाया, तो उसकी पूरी हेकड़ी निकल गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

40 रुपये के बन-मक्खन पर शुरू हुआ IPS का ड्रामा

घटना सोमवार शाम लखनऊ के महानगर स्थित गोल मार्केट चौराहे की है। यहां वीरू गुप्ता नाम के एक दुकानदार से सफेद टी-शर्ट पहने एक मूंछों वाले शख्स ने 40 रुपये का बन-मक्खन लिया, लेकिन पैसे देने के बजाय दुकानदार को धमकाने लगा। नशे में धुत आरोपी ने खुद को नोएडा का आईपीएस अधिकारी बताकर पैसे देने से साफ इनकार कर दिया।

दरोगा का करारा जवाब: वर्दी पहनकर आइए, सल्यूट मिलेगा

दुकानदार की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी का रौब और बढ़ गया। उसने पुलिसकर्मियों को ही सस्पेंड करने की धमकी देनी शुरू कर दी। उसने दरोगा से कहा, मुझे सर बोलो और सल्यूट मारो।

इस पर दरोगा ने तपाक से जवाब दिया, आप पहले वर्दी पहनकर आइए, तब आपको बाकायदा सल्यूट मिलेगा। पुलिस के इस कड़क अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

आईडी मांगते ही फर्जी अफसर की सिट्टी-पिट्टी गुम

जब पुलिस ने आरोपी से उसका आधिकारिक पहचान पत्र और पोस्टिंग के दस्तावेज मांगे, तो उसका कॉन्फिडेंस जवाब दे गया। वह बहाने बनाने लगा कि वह गुप्त इंस्पेक्शन पर है और आईडी अभी नहीं दिखा सकता। उसकी बातों से पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि वह एक शातिर जालसाज है।

कौन है ये नकली IPS?

हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी की असलियत सामने आ गई। उसकी पहचान लखनऊ के मड़ियांव निवासी 40 वर्षीय मिथिलेश शुक्ला के रूप में हुई है। महानगर पुलिस ने मिथिलेश के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी कर्मचारी का रूप धारण करने और पुलिस को धमकाने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि यह शख्स पहले और कितने लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

राम मंदिर चंदे पर अखिलेश का तीखा हमला: भगवान की FIR से कैसे बचोगे?

Story 1

₹50,000 की Apple Watch मंगाई और निकली नकली: कॉमेडियन Vir Das के साथ हुए स्कैम ने बढ़ाई ऑनलाइन शॉपिंग प्रेमियों की चिंता

Story 1

महिला टी-20 विश्व कप: नीदरलैंड को धूल चटाने उतरेगी विमिन इन ब्लू , जानिए कब और कहां देखें मुकाबला

Story 1

क्लाइमेट चेंज के लिए पुरुषों को दोषी मान फंसी दीया मिर्जा, सोशल मीडिया पर जमकर हुई खिंचाई

Story 1

दिल्ली की सड़कों पर बड़ा बदलाव: आजादपुर मंडी के पास एक महीने तक जाम से जूझना होगा, जानें नया रूट

Story 1

हिम्मत है तो इस्तीफा दो: TMC के बागी सांसदों को हुमायूं कबीर की दो-टूक चुनौती

Story 1

अब बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगी सिरप , कफ सिरप के दुरुपयोग पर सरकार ने कसा शिकंजा

Story 1

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात: मंदिर के बुजुर्ग ट्रस्टी की गुरुद्वारे में घुसकर बेरहमी से हत्या

Story 1

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर पूर्व श्रीलंकाई अधिकारी की नस्लीय टिप्पणी, विवादों में घिरे ब्रायन थॉमस

Story 1

रसोई में बम बनकर फटा प्रेशर कुकर: खाना बनाते समय महिला रसोइया गंभीर रूप से घायल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर