मैदान पर हुई तनातनी श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच हुए मुकाबले का सुपर ओवर काफी रोमांचक रहा। इस दौरान इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा की अंपायर से बहस हुई। मैच समाप्त होने के बाद, श्रीलंकाई खिलाड़ियों की टिप्पणी से 15 वर्षीय युवा भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी अपना आपा खो बैठे और मैदान पर ही बहस में उलझ गए।
आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल इस घटना के बाद श्रीलंका क्रिकेट के पूर्व मैनेजर और कमेंटेटर ब्रायन थॉमस ने सोशल मीडिया पर बेहद आपत्तिजनक और नस्लीय भाषा का इस्तेमाल किया। थॉमस ने वैभव को चरवाहा कहते हुए उनकी परवरिश और शिक्षा पर सवाल उठाए।
थॉमस ने लिखा, इस लड़के का घमंड देखा। उम्मीद है कि रेफरी इसे सस्पेंड करेंगे। भारत के एक गांव के लड़के से और क्या उम्मीद की जा सकती है, जहां शिक्षा की कमी है। अगर खुश नहीं हो तो अपने भारत वाले आकाओं को फोन करो और घर वापस जाओ।
थॉमस का आपराधिक इतिहास 15 वर्षीय वैभव की परवरिश पर सवाल उठाने वाले ब्रायन थॉमस का खुद का अतीत दागदार रहा है। उन पर मशहूर श्रीलंकाई व्यवसायी दिनेश शाफ्टर की हत्या का गंभीर आरोप है।
साल 2019 में उन पर 143 मिलियन श्रीलंकाई रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। दिसंबर 2022 में दिनेश शाफ्टर की हत्या के बाद जांच की सुई थॉमस की ओर ही घूमी थी। वर्तमान में कोर्ट ने उन पर देश छोड़ने की पाबंदी लगाई हुई है।
खेल जगत में निंदा सोशल मीडिया पर ब्रायन थॉमस की इन टिप्पणियों की चारों तरफ आलोचना हो रही है। खेल प्रेमियों का कहना है कि एक पूर्व अधिकारी को गरिमा बनाए रखनी चाहिए, न कि एक कम उम्र के खिलाड़ी के खिलाफ नस्लीय और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। फिलहाल इस मामले पर आधिकारिक क्रिकेट बोर्ड्स की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
Former Media Manager of Sri Lankan Cricket team is not coming slow on the Vaibhav Suriyavanshi’s incident today. #SLAVINDA pic.twitter.com/azlK60QFzK
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) June 15, 2026
हेलीकॉप्टर को टैक्सी बना अक्षय कुमार ने उड़ाए फराह खान के होश, सेट पर रोज का था ये खर्चा
आयुष्मान कार्ड: सूची में नाम नहीं है तो भी घबराएं नहीं, यूपी में शुरू हुआ विशेष अभियान
बंदरों का गैंगवार : इलाके पर कब्जे के लिए सैकड़ों बंदरों के बीच छिड़ी खूनी जंग, वीडियो वायरल
ऑपरेशन टाइगर की गूंज: संजय निरुपम का बड़ा दावा, 2029 तक खत्म हो जाएगी उद्धव की पार्टी
मौत के मुंह से वापसी: पटरी पर ट्रेन देख शख्स ने पुल से लटककर बचाई जान
ऑपरेशन टाइगर पर संजय राउत का तीखा हमला: बोले- बेईमानों को कब तक रोक कर रखेंगे?
क्या MBA और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का दौर खत्म हो गया? CEA ने दी युवाओं को सख्त चेतावनी
दांबुला का सुपर ड्रामा: अश्विन ने खोली श्रीलंका की चाल, भारतीय टीम फंसी माइंड गेम्स में
सूर्यवंशम की गौरी का बड़ा सियासी दांव: ममता का साथ छोड़ा, अब नई राह पर रचना बनर्जी
डीजल और ATF के निर्यात पर मोदी सरकार का बड़ा प्रहार, जानें आप पर क्या होगा असर?