लखनऊ में बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित भंडारे में शामिल हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने न केवल 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति साफ की, बल्कि राम मंदिर चढ़ावे में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया।
राम मंदिर फंड में कथित घोटाले पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि प्रभु श्री राम के भक्त आज बहुत दुखी हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में पूछा, हमारी-आपकी कानूनी FIR तो संविधान के तहत हो जाएगी, लेकिन जब भगवान की FIR लिखी जाएगी, तो उसका क्या करोगे? उन्होंने सवाल उठाया कि मंदिर के चढ़ावे की जांच करने वालों की जांच कौन करेगा?
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश ने दावा किया कि कार्यकर्ता से ज्यादा अब जनता आगामी चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने भाजपा सरकार पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार नवंबर में चुनाव कराने की बात फैला रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, जहाँ रोजगार के लिए IIT बनने थे, वहाँ SIT बन रही है। यह डबल इंजन नहीं, डबल टंकी है, जिसमें भारी भ्रष्टाचार हो रहा है।
अखिलेश यादव ने लखनऊ की बड़े मंगल परंपरा की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह नवाबों के समय से चली आ रही एक ऐसी विरासत है जो आपसी मेल-मिलाप बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी सांस्कृतिक खूबसूरती पूरे देश में कहीं और देखने को नहीं मिलती। उन्होंने इसे भारत की असली ताकत बताते हुए कहा कि पेट पूजा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।
इंडिया गठबंधन के भविष्य पर अखिलेश ने कहा कि जो गठबंधन रहा है, वही आगे भी कायम रहेगा। उन्होंने भाजपा को हारी हुई पार्टी करार देते हुए कहा कि हताशा में भाजपा कुछ भी कर रही है। सपा प्रमुख के इस बयान से साफ है कि आगामी चुनाव में पार्टी आक्रामक रुख के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
*हमारी आपकी कानूनी FIR संविधान वाली है वह अलग विषय है लेकिन जो भगवान की FIR लिख जाएगी उसका क्या करोगे आप?
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 16, 2026
• माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/Ps9h4MRGSB
मैदान पर होगा ट्रिपल धमाल : एक ही दिन में दिखेगा भारतीय क्रिकेट का जलवा, फैंस को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
आयुष्मान कार्ड: सूची में नाम नहीं है तो भी घबराएं नहीं, यूपी में शुरू हुआ विशेष अभियान
मेरी बेटी को आखिरी दिन तक किया गया टॉर्चर , संचिता उगले के पिता ने खोले सनसनीखेज राज
अब बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगी सिरप , कफ सिरप के दुरुपयोग पर सरकार ने कसा शिकंजा
नवी मुंबई का सियासी दंगल: निमंत्रण पत्र से मुख्यमंत्री का नाम गायब, भाजपा-शिवसेना में बढ़ा तनाव
वैभव सूर्यवंशी का रौद्र रूप : श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का देने पर विवाद, क्या लगेगा बैन?
IND vs AFG: सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगा भारत, जानिए कब और कहां देख सकते हैं दूसरा वनडे
बेवफाई का अजीब अंत: पति ने पत्नी को प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ा, मौके पर ही करा दी शादी!
ईरान कभी नहीं बनाएगा परमाणु हथियार , ट्रंप का बड़ा ऐलान और 300 मिलियन डॉलर की फेक न्यूज का सच
शोर-शराबे की शिकायत पर पहुंची पुलिस, पालतू कुत्ते को मारी गोली: परिवार में कोहराम