भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल, यानी 17 जून (बुधवार) को खेला जाएगा। धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज करने के बाद, शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
यह रोमांचक भिड़ंत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है, जबकि हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी वाली अफगानी टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी।
यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस दोपहर 1:00 बजे किया जाएगा, जहां दोनों टीमों के कप्तान शुभमन गिल और हशमतुल्लाह शाहिदी सिक्का उछालने के लिए मैदान पर उतरेंगे।
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (स्टार स्पोर्ट्स 1, 2 और 3) पर दोपहर 12:00 बजे से शुरू हो जाएगा। यदि आप मोबाइल या डिजिटल माध्यम पर मैच देखना चाहते हैं, तो जियो हॉटस्टार ऐप और उनकी वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।
अगर आप बिना किसी रिचार्ज प्लान के मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर लाइव एक्शन देख सकते हैं। फ्री डिश का उपयोग करने वाले दर्शक बिना किसी शुल्क के इस मुकाबले को देख पाएंगे।
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 4 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 3 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच यह पहली द्विपक्षीय (Bilateral) वनडे सीरीज है। इससे पहले ये टीमें केवल वर्ल्ड कप या एशिया कप जैसे आईसीसी टूर्नामेंट्स में ही आमने-सामने होती थीं।
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम ज़दरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, एएम ग़ज़नफ़र, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फ़रीद अहमद मलिक और ज़िया उर रहमान शरीफ़ी।
*Sublime ball-striking 👌💥
— BCCI (@BCCI) June 13, 2026
🎥 Easy on the eye shots from Captain Shubman Gill and KL Rahul en route to a fine victory 👏
Updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl #TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @ShubmanGill | @klrahul pic.twitter.com/hXHuxGC5yL
कोटा से राहुल गांधी का हुंकार: छात्रों की गूंज से सरकार को घेरने की तैयारी
राहुल गांधी पर DMK के हमले से गरमाई राजनीति, संदीप दीक्षित ने याद दिलाया पुराना इतिहास
UPSC प्रीलिम्स 2026 में बड़ा विवाद: 82 सवाल कोचिंग नोट्स से मिलने का दावा, मची खलबली
खान सर बनाम रौशन आनंद विवाद: तेजस्वी की CBI जांच की मांग पर चिराग ने तोड़ी चुप्पी
विवाद के बीच भावुक पल: मैदान पर भिड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी ने किसके छुए पैर? वायरल हुआ वीडियो
154.2 KMPH की रफ्तार से थर्राएंगे विरोधी बल्लेबाज: इंडिया-ए टीम में हुई स्पीड गन अशोक शर्मा की धांसू एंट्री
दिल्ली की सड़कों पर बड़ा बदलाव: आजादपुर मंडी के पास एक महीने तक जाम से जूझना होगा, जानें नया रूट
एलन मस्क का बड़ा दांव: स्पेसएक्स 60 अरब डॉलर में खरीदेगी AI कोडिंग कंपनी कर्सर
केजरीवाल का मोदी पर तीखा प्रहार: बहुत जल्द देश को मिलेगा एक मजबूत प्रधानमंत्री
मेरी बेटी को आखिरी दिन तक किया गया टॉर्चर , संचिता उगले के पिता ने खोले सनसनीखेज राज