भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुधवार, 17 जून का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन मैदान पर ट्रिपल धमाल देखने को मिलेगा। सीनियर पुरुष टीम के साथ-साथ इंडिया ए और भारतीय महिला टीम भी एक ही दिन एक्शन में नजर आएंगी।
इंडिया ए की करो या मरो की स्थिति श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम का सामना अफगानिस्तान ए से होगा। यह मुकाबला सुबह 10 बजे रंगिरी दांबुला स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले दो मैचों में हार झेलने के बाद टीम इंडिया यहां हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी।
लखनऊ में सीरीज पर कब्जे की तैयारी सीनियर पुरुष टीम और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। धर्मशाला में पहला मैच जीतकर शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। अब टीम की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी।
महिला टीम की नजर दूसरी जीत पर महिला टी20 विश्व कप में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का सामना नीदरलैंड से होगा। लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर होने वाला यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। पाकिस्तान को करारी मात देने के बाद टीम इंडिया का मनोबल ऊंचा है और वे जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी।
अन्य अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 17 जून को क्रिकेट प्रेमियों के लिए दो और बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। लंदन में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू होगा, जबकि चटगांव में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आगाज होगा। कुल मिलाकर, फैंस के लिए क्रिकेट का यह पूरा डोज एक यादगार दिन साबित होने वाला है।
*Dharamshala ✅
— BCCI (@BCCI) June 15, 2026
Hello Lucknow! 👋👋#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/YIgOzGTFPz
राजा रघुवंशी हत्याकांड: जमानत के बाद पहली बार सामने आई मुख्य आरोपी सोनम, नेपाल भागने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
लगातार दो हार के बाद भी जिंदा हैं उम्मीदें: इंडिया ए का फाइनल का गणित समझें
‘मेरे बिना इजरायल का वजूद नहीं होता’, ईरान डील पर ट्रंप ने नेतन्याहू को लताड़ा
अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, सरकार ने बदले दवा बिक्री के कड़े नियम
FIFA वर्ल्ड कप 2026: छठे दिन मेसी और रोनाल्डो का जलवा, पांच बड़े मुकाबले आज
सूर्यवंशम की गौरी का बड़ा सियासी दांव: ममता का साथ छोड़ा, अब नई राह पर रचना बनर्जी
ममता बनर्जी के लिए लाइफलाइन का ऑफर: बागी पूर्व सहयोगी ने थमाया मदद का हाथ
AI से 6G तक: भारत और स्लोवाकिया की नई टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप का शंखनाद
2029 तक खत्म हो जाएगी उद्धव की शिवसेना! संजय निरुपम का बड़ा सियासी दावा
वर्दी नहीं तो सल्यूट नहीं : लखनऊ में फर्जी IPS की दरोगा ने निकाली हेकड़ी, वीडियो वायरल