तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस समय अपने अस्तित्व के सबसे बड़े संकट से गुजर रही है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी में आंतरिक बगावत तेज हो गई है। 58 विधायकों के बाद अब 20 सांसदों के पार्टी छोड़ने की खबरों ने ममता बनर्जी की कुर्सी और भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हुमायूं कबीर का बड़ा प्रस्ताव ऐसे कठिन समय में आम जनता उन्नयन पार्टी (AIJUP) के अध्यक्ष और ममता के पूर्व सहयोगी हुमायूं कबीर ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। कबीर ने ममता बनर्जी के सामने एक लाइफलाइन पेश की है। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी विधानसभा में अपनी वापसी के लिए समर्थन मांगती हैं, तो वे हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।
सीट छोड़ने को तैयार कबीर कबीर ने ममता को स्पष्ट विकल्प दिया है। उन्होंने कहा, अगर ममता बनर्जी रेजिनगर सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं, तो मैं अपना इस्तीफा देने को तैयार हूं। मैं उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगा। इतना ही नहीं, कबीर ने यह भी कहा कि अगर वे बसीरहाट से चुनाव लड़ती हैं, तो उनकी पार्टी वहां कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
क्यों अहम है यह पेशकश? हुमायूं कबीर कभी ममता बनर्जी के करीबी रहे थे, लेकिन बाद में निष्कासन के बाद उन्होंने AIJUP का गठन किया था। उन्होंने पहले ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया था, लेकिन अब पार्टी की बदहाली देखकर उनका रुख नरम हुआ है। कबीर ने भावुक होते हुए कहा, आज ममता जिस हाल में हैं, उसे देखकर मुझे दुख होता है। मैं आज जो कुछ भी हूं, उनकी वजह से ही हूं।
क्या मानेंगी ममता बनर्जी? नंदीग्राम में हार और विधानसभा न पहुंच पाने के कारण ममता बनर्जी का भविष्य फिलहाल अधर में है। एक तरफ पार्टी के भीतर टूट जारी है और दूसरी तरफ विपक्षी नेताओं का यह दया भाव उनके लिए एक बड़ी पहेली बन गया है। अब देखना यह है कि क्या ममता बनर्जी अपने पुराने सहयोगी के इस राजनीतिक लाइफलाइन को स्वीकार करती हैं या अपनी रणनीति में बदलाव करती हैं।
VIDEO | Kolkata: AJUP President Humayun Kabir says, “She (Mamata) will have to decide whether she wants to contest the elections or not. If she needs my support, I will support her. If she contests from Rejinagar, I will do everything possible to help her win. If she contests… pic.twitter.com/TwVo5kvMWz
— Press Trust of India (@PTI_News) June 16, 2026
FIFA WC 2026: 68 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, एक ही दिन में चार ड्रॉ से हिला फुटबॉल जगत
15 साल के वंडर बॉय का दोस्ताना और आक्रामक चेहरा: मैदान पर भिड़े, तो दिग्गज के छुए पैर
हार के बाद पाकिस्तान को दोहरा झटका: भारत से करारी शिकस्त के बाद ICC ने ठोका भारी जुर्माना
नन्ही पायलट का जलवा: जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत कर जीता सबका दिल
NEET 2026: परीक्षा की शुचिता के लिए टेलीग्राम पर लगा डिजिटल ताला , 22 जून तक रहेगी पाबंदी
अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेगी कोई भी सिरप, सरकार ने बदले नियम
₹50,000 की Apple Watch मंगाई और निकली नकली: कॉमेडियन Vir Das के साथ हुए स्कैम ने बढ़ाई ऑनलाइन शॉपिंग प्रेमियों की चिंता
अब मेडिकल स्टोर से सिरप खरीदना इतना आसान नहीं, सरकार ने बदले दवा बिक्री के कड़े नियम
2029 तक खत्म हो जाएगी उद्धव की पार्टी? ऑपरेशन टाइगर पर छिड़ी आर-पार की जंग
आयुष्मान कार्ड: सूची में नाम नहीं है तो भी घबराएं नहीं, यूपी में शुरू हुआ विशेष अभियान