इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी ने जमानत मिलने के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। लगभग 10 महीने जेल में रहने के बाद 27 अप्रैल को जेल से बाहर आईं सोनम ने एक इंटरव्यू में अपने ऊपर लग रहे तमाम आरोपों का जवाब दिया है।
नेपाल भागने की अफवाहों पर क्या बोलीं सोनम? जमानत के बाद मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया था कि सोनम जमानत मिलते ही नेपाल भाग गई है। इस पर सोनम ने स्पष्ट किया कि वह शिलॉन्ग में ही रह रही है और कहीं नहीं भागी है। उसने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल सुरक्षा कारणों से उसने अपने सटीक ठिकाने का खुलासा नहीं किया है।
इंदौर जाने का अभी कोई इरादा नहीं अपने गृहनगर इंदौर लौटने के सवाल पर सोनम ने साफ शब्दों में कहा कि उनका फिलहाल वहां जाने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने बताया कि मामले का ट्रायल अभी चल रहा है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक वह शिलॉन्ग में ही रहेंगी। उन्होंने दोहराया कि वह अदालत द्वारा तय की गई जमानत की सभी शर्तों का पूरी तरह पालन कर रही हैं।
वकीलों का दावों पर पलटवार सोनम के वकील सुदीप राणा ने नेपाल भागने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा, मेरा जन्म और पालन-पोषण शिलॉन्ग में ही हुआ है, सिर्फ मेरी पहचान नेपाली होने से यह साबित नहीं होता कि हम नेपाल भाग गए हैं। सोनम आज भी अदालत में पेश हुई थी, जो यह साबित करने के लिए काफी है कि वह यहीं मौजूद है।
क्या है पूरा मामला? मई 2025 में राजा और सोनम की शादी हुई थी और उसी महीने वे हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे थे। 23 मई 2025 को दोनों लापता हो गए थे, जिसके कुछ दिन बाद 3 जून को राजा का शव एक गहरी खाई से बरामद हुआ। जांच में पत्नी सोनम और उसके 4 साथियों की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। वर्तमान में मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और कानूनी बहस जारी है। मृतक का परिवार लगातार सोनम के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहा है।
*इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी और मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी पहली बार मीडिया के सामने आईं। शिलॉन्ग में एक स्थानीय न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने नेपाल जाने की अफवाहों को सिरे से खारिज किया। सोनम ने कहा कि वह अदालत द्वारा तय सभी जमानत शर्तों का पालन… pic.twitter.com/TSfx4KfqMS
— Update Now News (@updatenownews) June 16, 2026
कैलाश मानसरोवर यात्रा: भोले के भक्तों के साथ धोखाधड़ी! विदेश मंत्रालय ने जारी की बड़ी चेतावनी
कामयाबी की अंधी दौड़ या अपनों से दूरी? वीडियो कॉल पर मां को मुखाग्नि देते बच्चों का दर्द वायरल
NEET UG परीक्षा की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम: भारत में Telegram पर लगी अस्थायी रोक
हवाहवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज का सफर: जेवर एयरपोर्ट के गर्वित किसान का वीडियो वायरल
वनप्लस का धमाका: सस्ता स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च के लिए तैयार, बदल जाएगी गेम की रणनीति!
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: आज रात खत्म होगी ट्रांसफर प्रक्रिया, इंदौर मेट्रो की लागत में भारी उछाल
रेड रोड पर योगासन या सियासी संग्राम ? बंगाल में पीएम के कार्यक्रम पर छिड़ा विवाद
जो मंदिर का धन खाएगा, वो मल का कीड़ा बनेगा : राम मंदिर दान विवाद पर देवकीनंदन ठाकुर का प्रहार, उठाई सनातन बोर्ड की मांग
कन्फर्म टिकट है फिर भी सीट नहीं? ट्रेन में दादागिरी देख भड़के लोग, वीडियो वायरल
बागी रचना बनर्जी का दिल्ली दौरा: निशिकांत दुबे के साथ मुलाकात ने बढ़ाई ममता की बेचैनी