तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पश्चिम बंगाल में बगावत के सुर अब दिल्ली तक पहुंच चुके हैं। मंगलवार को टीएमसी की सांसद रचना बनर्जी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से उनके आवास पर मुलाकात कर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
निशिकांत दुबे के साथ एक ही गाड़ी में दिखीं रचना रचना बनर्जी मंगलवार को दिल्ली पहुंचीं। खास बात यह रही कि उनकी मुलाकात बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के साथ हुई। निशिकांत दुबे खुद गाड़ी चलाकर रचना बनर्जी को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास तक ले गए। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी मंत्रणा हुई।
दीदी का सम्मान, पर विकास के लिए रास्ता अलग मुलाकात के बाद रचना बनर्जी ने अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा, मैं यहां कागजों पर दस्तखत करने आई हूं। हम ममता बनर्जी के खिलाफ नहीं हैं और हमेशा उनका सम्मान करेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि केंद्र और राज्य में एक ही सरकार होने से काम करना आसान हो जाता है। दीदी के साथ हमें कामों में रुकावटें महसूस हो रही थीं, जबकि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल में काम की रफ्तार बढ़ रही है।
NCPI के साथ विलय की रणनीति टीएमसी के बागी सांसद दलबदल विरोधी कानून (Anti-defection law) के पेंच से बचने के लिए एक नई रणनीति अपना रहे हैं। इन सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) नाम की एक छोटी और गुमनाम पार्टी के साथ विलय कर लिया है। जानकारी के अनुसार, अब इस पार्टी की कमान बागी गुट के हाथों में है और काकोली घोष दस्तीदार को NCPI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
आगे क्या? रचना बनर्जी के इस कदम के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी मुलाकात कर सकती हैं। यह मुलाकात इस विलय को औपचारिक मान्यता दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। ममता बनर्जी के लिए यह बगावत अब केवल बंगाल तक सीमित नहीं रही, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी टीएमसी के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।
#WATCH दिल्ली | बागी TMC सांसद रचना बनर्जी BJP सांसद निशिकांत दुबे के घर पहुंचीं। pic.twitter.com/KZ1TwPTtgX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
गांव के लड़के से क्या उम्मीद करें... : वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ श्रीलंकाई कमेंटेटर की अभद्र टिप्पणी पर बवाल
अब बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलेगी सिरप , कफ सिरप के दुरुपयोग पर सरकार ने कसा शिकंजा
कैलाश मानसरोवर यात्रा: भोले के भक्तों के साथ धोखाधड़ी! विदेश मंत्रालय ने जारी की बड़ी चेतावनी
ऑपरेशन टाइगर की गूंज: संजय निरुपम का बड़ा दावा, 2029 तक खत्म हो जाएगी उद्धव की पार्टी
क्लाइमेट चेंज के लिए पुरुषों को दोषी मान फंसी दीया मिर्जा, सोशल मीडिया पर जमकर हुई खिंचाई
भारत-अफगानिस्तान दूसरा वनडे: क्या लखनऊ में बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानिए मौसम का ताजा हाल
क्या MBA और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का दौर खत्म हो गया? CEA ने दी युवाओं को सख्त चेतावनी
राम मंदिर चंदे पर अखिलेश का तीखा हमला: भगवान की FIR से कैसे बचोगे?
ईरान को 300 अरब डॉलर की मदद? ट्रंप ने फेक न्यूज बताकर विपक्ष को घेरा
सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम का धमाका, जापान को हराकर पक्की की जगह