अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि उनका प्रशासन ईरान के पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर का फंड तैयार कर रहा है। ट्रंप ने इन खबरों को फेक न्यूज करार दिया है।
ट्रंप का तीखा पलटवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर स्पष्ट किया कि ईरान को 300 अरब डॉलर देने की कहानी पूरी तरह से मनगढ़ंत है। उन्होंने इसका ठीकरा विपक्षी डेमोक्रेट्स पार्टी पर फोड़ा है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं है।
क्या थी विवादित योजना? मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह फंड सीधे ईरान सरकार को देने के लिए नहीं, बल्कि उन वैश्विक कंपनियों को निवेश सुरक्षा देने के लिए था जो प्रतिबंध हटने के बाद ईरानी बाजार में उतरना चाहती हैं। इसमें यूरोप, एशिया और खुद अमेरिकी कंपनियों के शामिल होने की चर्चा थी।
परमाणु समझौता ही इकलौता रास्ता अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी योजना ईरान के परमाणु समझौते पर सहमति जताने की शर्त पर आधारित थी। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी स्पष्ट किया कि ईरान को किसी भी तरह की वित्तीय राहत या फ्रीज की गई संपत्ति तभी मिलेगी, जब वह अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का पूरी तरह पालन करेगा।
फिलहाल ईरान को एक भी डॉलर नहीं अमेरिकी प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अभी तक ईरान को एक भी डॉलर नहीं मिला है। वाशिंगटन का मुख्य ध्यान ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने पर है। फिलहाल, अमेरिका कोई भी वित्तीय कदम उठाने से पहले परमाणु वार्ता में ठोस प्रगति देखना चाहता है।
On Truth Social, US President Donald Trump posts, Iran has agreed to never have a Nuclear Weapon! Also, the story that the U.S. is paying Iran 300 million Dollars is Fake News, put out by the Dumocrats!!! President DJT pic.twitter.com/Ax0KEBYpjz
— ANI (@ANI) June 16, 2026
पुलिस की मौजूदगी में TMC नेता पर फेंके गए अंडे, रानीगंज में भारी हंगामा
क्या E20 पेट्रोल में वाकई गन्ने का रस है? वायरल वीडियो और चींटियों का सच जानें
फडणवीस कैबिनेट के 6 बड़े फैसले: जाति वैधता प्रमाण पत्र की समय सीमा बढ़ी, नागपुर को मिली हाई-टेक मेडिकल सौगात
श्रीलंका में जारी ट्राई-सीरीज के बीच टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री
मैदान पर बदतमीजी: क्या वैभव सूर्यवंशी पर गिरेगी ICC की गाज? जानिए क्या कहते हैं नियम
नवी मुंबई का सियासी दंगल: निमंत्रण पत्र से मुख्यमंत्री का नाम गायब, भाजपा-शिवसेना में बढ़ा तनाव
G7 का मंच और पीएम मोदी का दबदबा: मैक्रों के गले लगकर हुई ग्रैंड एंट्री, आज अहम बैठकों पर टिकी दुनिया की नजर
लॉस एंजिल्स: शोर की शिकायत पर पुलिस ने ली पालतू कुत्ते की जान, परिवार का फूटा गुस्सा
क्रिकेट के मैदान पर गर्माहट: जब वैभव सूर्यवंशी की तरह आपा खो बैठे ये दिग्गज भारतीय खिलाड़ी
DRDO का ब्रह्मास्त्र : 1000 किमी दूर दुश्मन का काम तमाम करेगी नई LRLACM मिसाइल