सीरीज के बीच में अचानक लिया फैसला श्रीलंका में खेली जा रही तीन देशों की टी20 ट्राई-सीरीज में भारतीय ए टीम के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी देखी जा रही है। तिलक वर्मा की कप्तानी में टीम अब तक संघर्ष करती नजर आई है। इसी बीच, बीसीसीआई ने स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव किया है।
अशोक शर्मा को मिली टीम में जगह बीसीसीआई ने घोषणा की है कि सिलेक्शन कमिटी ने युद्धवीर सिंह की जगह अशोक शर्मा को इंडिया ए स्क्वाड में शामिल किया है। अशोक शर्मा ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए अपनी धारदार गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था।
क्या है युद्धवीर सिंह के बाहर होने की वजह? तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, 11 जून को फील्डिंग और 13 जून को गेंदबाजी के दौरान उनके दाहिने कंधे में दर्द की समस्या हुई थी। मेडिकल टीम ने स्पेशलिस्ट से सलाह के बाद उन्हें रोटेटर कफ की चोट से उबरने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरने की सलाह दी है।
अगला मुकाबला और उम्मीदें भारतीय टीम अपना अगला मैच 17 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। टीम मैनेजमेंट अशोक शर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकता है। हालांकि, मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफर तय कर पाएगी या नहीं।
अपडेटेड इंडिया ए स्क्वाड: तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय, अशोक शर्मा।
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) June 16, 2026
Ashok Sharma added to India A squad for tri-series in Sri Lanka as a replacement for Yudhvir Singh.
More Details ▶️ https://t.co/Hvc2KSoBlv #TriNationSeries pic.twitter.com/jcZMZ0DDm8
जो मंदिर का धन खाएगा, वो मल का कीड़ा बनेगा : राम मंदिर दान विवाद पर देवकीनंदन ठाकुर का प्रहार, उठाई सनातन बोर्ड की मांग
पीएम किसान योजना: 23वीं किस्त का इंतज़ार खत्म, इस दिन खाते में आएंगे 2,000 रुपये
वैभव सूर्यवंशी का संस्कार और खेल : मैदाने-ए-जंग में गरमी, तो दिग्गज के सामने नतमस्तक
शोर-शराबे की शिकायत पर पहुंची पुलिस, पालतू कुत्ते को मारी गोली: परिवार में कोहराम
मैदान पर बदतमीजी: क्या वैभव सूर्यवंशी पर गिरेगी ICC की गाज? जानिए क्या कहते हैं नियम
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: आज रात खत्म होगी ट्रांसफर प्रक्रिया, इंदौर मेट्रो की लागत में भारी उछाल
कोच्चि वॉटर मेट्रो में गरबा का तड़का, हर्ष गोयनका ने शेयर किया वीडियो तो छिड़ी बहस
चीन के किंगहाई में भूकंप का तांडव: 6.3 की तीव्रता से दहला इलाका, एक की मौत
मौत के मुंह से वापसी: पटरी पर ट्रेन देख शख्स ने पुल से लटककर बचाई जान
श्रीलंका में संकट में फंसी इंडिया ए , अचानक टीम में हुआ धाकड़ तेज गेंदबाज का ऐलान