महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने विजय रथ को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। टूर्नामेंट के 10वें मुकाबले में भारत का सामना नीदरलैंड से होगा। हेडिंग्ले ओवर, लीड्स के मैदान पर होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है।
शानदार लय में है टीम इंडिया भारतीय महिला टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को करारी मात देकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया है। दूसरी ओर, नीदरलैंड्स की टीम को अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।
मैच का समय और टॉस यह मुकाबला 17 जून को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे मैदान पर उतरेंगे।
कहां देखें लाइव प्रसारण? क्रिकेट फैंस इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। मैच का हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में भी आनंद लिया जा सकता है। डिजिटल दर्शक इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें लाइव एक्शन? यदि आप इस मैच को बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देखना चाहते हैं, तो डीडी स्पोर्ट्स पर इसका सीधा प्रसारण उपलब्ध होगा। आप अपनी फ्री डिश टीवी के जरिए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
सेमीफाइनल की राह और चुनौतियां ग्रुप-ए में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें मौजूद हैं। ऐसे में सेमीफाइनल में जगह पक्का करने के लिए टीम इंडिया के लिए नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत बेहद जरूरी है। ग्रुप की टॉप-2 टीमें ही अगले दौर में प्रवेश करेंगी, जिसे देखते हुए हर मैच अब मस्ट-विन की स्थिति में है।
दोनों टीमों के स्क्वाड:
A perfect start to the campaign 💪
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 16, 2026
⏭️ Carrying the momentum forward against the Netherlands!
ICC Women’s #T20WorldCup 2026 👉 #INDvNED | WED, 17th JUN, 6 PM! pic.twitter.com/MasAGWmgsR
154.2 KMPH की रफ्तार से थर्राएंगे विरोधी बल्लेबाज: इंडिया-ए टीम में हुई स्पीड गन अशोक शर्मा की धांसू एंट्री
केजरीवाल का मोदी पर तीखा प्रहार: बहुत जल्द देश को मिलेगा एक मजबूत प्रधानमंत्री
IND vs AFG: सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगा भारत, जानिए कब और कहां देख सकते हैं दूसरा वनडे
# नीट के लिए Telegram पर ताला! नकल रोकने की कोशिश या करोड़ों यूजर्स की सजा?
रसोई में बम बनकर फटा प्रेशर कुकर: खाना बनाते समय महिला रसोइया गंभीर रूप से घायल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
वैभव सूर्यवंशी के लिए करो या मरो की जंग: अफगानिस्तान के खिलाफ होगा धमाका?
₹50,000 की Apple Watch मंगाई और निकली नकली: कॉमेडियन Vir Das के साथ हुए स्कैम ने बढ़ाई ऑनलाइन शॉपिंग प्रेमियों की चिंता
हवाहवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज का सफर: जेवर एयरपोर्ट के गर्वित किसान का वीडियो वायरल
खान सर-रौशन आनंद विवाद: तेजस्वी की CBI जांच की मांग, BJP का पलटवार
फिर महंगा होगा डीजल? सरकार का बड़ा फैसला, एक्सपोर्ट ड्यूटी में भारी बढ़ोतरी