सोना तस्करी के लिए तस्कर आए दिन नए-नए हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जो मामला सामने आया, उसने जांच एजेंसियों को भी चौंका दिया। दुबई से आई एक फ्लाइट में तस्कर ने प्लेन के टॉयलेट में लगे साउंड स्पीकर को ही अपनी तिजोरी बना डाला।
स्पीकर के पीछे छिपाया करोड़ों का खजाना मामला 12 जून को दुबई से अहमदाबाद आने वाली इंडिगो फ्लाइट (6E-1478) का है। कस्टम अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने एयरक्राफ्ट इंजीनियरों की मदद से विमान की बारीकी से तलाशी ली। जब टीम टॉयलेट में पहुंची और जनरल अनाउंसमेंट वाले स्पीकर बॉक्स को खोला, तो उसके अंदर ऑडियो पार्ट्स के पीछे दो भारी पाउच मिले।
4.26 करोड़ रुपये का सोना बरामद इन पाउच को काले इलेक्ट्रिकल टेप से बहुत ही सावधानी से लपेटा गया था। जब टेप हटाया गया, तो अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं। अंदर से 24 विदेशी सोने के बिस्किट निकले, जिनका कुल वजन 2.8 किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सोने की कीमत करीब 4.26 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पकड़े जाने के डर से छोड़ा सोना जांच में पता चला कि यह एक बाथरूम ड्रॉप था। तस्कर का इरादा संभवतः यह था कि वह विमान से उतर जाए और बाद में कोई अन्य यात्री या ग्राउंड क्रू मेंबर उस सोने को निकाल ले। हालांकि, कस्टम विभाग की मुस्तैदी को देखते हुए तस्कर डर गया और सोना वहीं छोड़कर निकल गया। किसी भी यात्री ने इस सोने पर अपना दावा नहीं किया।
लावारिस मानकर की गई जब्ती फिलहाल, कस्टम विभाग ने इस सोने को कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत लावारिस मानकर जब्त कर लिया है। अब अधिकारी फ्लाइट के पैसेंजर मैनिफेस्ट की कड़ी से कड़ी जोड़ रहे हैं ताकि उस शातिर तस्कर तक पहुंचा जा सके, जिसने विमान के टॉयलेट को तस्करी का अड्डा बनाया था।
तस्करी का नया तरीका आमतौर पर तस्कर सोना शरीर में या निजी सामान में छिपाते हैं, लेकिन फ्लाइट के तकनीकी सिस्टम (साउंड स्पीकर) का इस्तेमाल इस तरह करना बेहद दुर्लभ है। अहमदाबाद कस्टम विभाग की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे किसी बड़े रैकेट का हाथ है या यह किसी अकेले तस्कर की सोची-समझी चाल थी।
तस्कर ने प्लेन के टॉयलेट को बनाया सोने की तिजोरी, साउंड स्पीकर में छिपाए 24 दुबई गोल्ड बिस्किट
— NDTV India (@ndtvindia) June 13, 2026
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल (SVPI) एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने प्लेन के टॉयलेट के साउंड सिस्टम में छिपाकर रखा गया करीब 2 किलो सोना जब्त कर लिया.#Ahmedabad pic.twitter.com/feCYPICxqd
लंदन की सड़कों पर अनुष्का-विराट का बेबी डे आउट , नन्हे अकाय के साथ वायरल हुई तस्वीरें
पीएम मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा झटका, रणनीतिक नाम से ‘इंडो’ शब्द हटाकर बदला रुख
अल नीनो का संकट: शिवराज सिंह चौहान ने 10 राज्यों को दिए सुरक्षा के निर्देश, बनाई जाएगी आकस्मिक योजना
अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें: 6 दिन में तीसरी बार CID के सामने पेशी, ममता के घर मैराथन मंथन से बढ़ी हलचल
जी7 शिखर सम्मेलन: फिर मिले मोदी-मेलोनी, मेलोडी मोमेंट पर बोले- हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर
मोदी-ट्रंप की बहुप्रतीक्षित मुलाकात : वैश्विक कूटनीति के केंद्र में भारत और अमेरिका के रिश्ते
वैभव सूर्यवंशी से विवाद पड़ा महंगा: श्रीलंका क्रिकेट का कड़ा एक्शन, डिकवेला समेत कई खिलाड़ी नपे
17 जून का महाअलर्ट: यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और विनाशकारी आंधी का खतरा
क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट: होर्मुज जलडमरूमध्य से निकले ईरान के सुपर टैंकर, कीमतों में आई बड़ी राहत
बीजेपी के बरक्स क्या सिर्फ कांग्रेस बचेगी? उद्धव गुट की टूट और ऑपरेशन लोटस का नया चैप्टर