अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव में अचानक आई कमी का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दिखने लगा है। क्रूड ऑयल की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। महज तीन दिनों के भीतर कच्चे तेल के दाम तीन महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं।
कीमतों में भारी उछाल के बाद राहत बुधवार, 17 जून को ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude) की कीमत गिरकर 79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। वहीं, डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड ऑयल भी लुढ़ककर 76 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि तेल की कीमतों में वॉर प्रीमियम (युद्ध के कारण बढ़ा हुआ दाम) अब तेजी से घट रहा है।
अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी खत्म हुई कीमतों में इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह होर्मुज जलडमरूमध्य से अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी हटना है। लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच, मंगलवार को ईरान के सुपर टैंकरों को इस क्षेत्र से निकलने की अनुमति मिल गई। यह पिछले दो महीनों में ईरान का पहला बड़ा क्रूड निर्यात है।
38 लाख टन क्रूड लेकर निकले टैंकर मैरीटाइम ट्रैकिंग सर्विस टैंकरट्रैकर्स के अनुसार, नेशनल ईरानियन टैंकर कंपनी (NITC) के दो सुपरटैंकर Diona और Hero 2 अमेरिकी नौसेना के ब्लॉकेड एरिया से सुरक्षित बाहर निकल गए हैं। 15 जून की सैटेलाइट इमेजरी और एआईएस (AIS) डेटा से पुष्टि हुई है कि इन दोनों टैंकरों में कुल 38 लाख टन क्रूड लदा हुआ है।
शुक्रवार को होने वाली फाइनल डील पर नजर दुनिया की नजरें अब शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में होने वाली अमेरिका और ईरान की अंतिम वार्ता पर टिकी हैं। यदि यह समझौता सफल रहता है, तो फरवरी से जारी तनावपूर्ण स्थिति खत्म हो सकती है और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति फिर से सामान्य होने का रास्ता साफ हो जाएगा।
बाजार में अभी भी सतर्कता हालांकि, शांति की आहट के बावजूद बाजार पूरी तरह निश्चिंत नहीं है। दोनों देशों के बीच अभी भी कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बनी है और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी जारी है। यही कारण है कि एनर्जी मार्केट में अभी भी कुछ हद तक उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।
BREAKING: CRUDE OIL DEPARTS IRAN FOLLOWING A TWO MONTH LONG NAVY BLOCKADE
— TankerTrackers.com, Inc. (@TankerTrackers) June 16, 2026
According to AIS data which we corroborated yesterday (2026-06-15) by satellite imagery, at least two National Iranian Tanker Company (NITC) VLCC supertankers named DIONA (9569695) and HERO2 (9362073) have… pic.twitter.com/tSesQTcC6K
दिल्ली की झुग्गियों में आएगा बदलाव: 4 लाख परिवारों को पक्का घर, यमुना को भी मिलेगी संजीवनी
मैदान पर भिड़े वैभव-विशेन: भारतीय कोच सायराज बहुतुले ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को लगाई फटकार
जीत के बाद भी दिल जीता: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपनी जीती हुई बाइक लिट्टन दास को गिफ्ट कर दी
जी-7 समिट: पीएम मोदी का वैश्विक मंच पर दो टूक, कहा- भरोसे के बिना पार्टनरशिप महज दिखावा
G7 शिखर सम्मेलन: 16 महीने बाद मिले मोदी और ट्रंप, गर्मजोशी से हुई मुलाकात
G7 में भारत-कनाडा के बीच नई गर्मजोशी : PM मोदी बोले- जल्द कनाडा का दौरा करेंगे
12 साल से एक पल नहीं बैठे ये साधु, महादेव की भक्ति में पैरों की हालत देख कांप उठेगी रूह
गद्दारी की तो सड़क पर नहीं घूमने देगी जनता , बगावत की खबरों पर संजय राउत का तीखा प्रहार
G7 समिट में फिर गूंजा मेलोडी का जादू: पीएम मोदी से मिलकर मेलोनी ने कहा- हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस
ऑपरेशन टाइगर : उद्धव ठाकरे की शिवसेना में मची खलबली, क्या सांसद छोड़ेंगे साथ?