नई दिल्ली: श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलंबागे के बीच मैदान पर तीखी नोक-झोंक देखने को मिली, जो बाद में धक्का-मुक्की में बदल गई।
क्या था पूरा विवाद? मैच के बाद जब भारतीय खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे थे, तब कथित तौर पर विशेन हलंबागे ने वैभव से कहा, मैच खत्म... अब तुम घर जाओ। इस टिप्पणी ने युवा वैभव को भड़का दिया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि साथी खिलाड़ियों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा।
वैभव शांत स्वभाव का है इस घटना पर भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच सायराज बहुतुले ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। मैं वैभव को निजी तौर पर जानता हूं, वह बहुत ही शांत स्वभाव का लड़का है। हम इस मामले को आंतरिक रूप से सुलझाएंगे और उसे मैदान पर आचरण के महत्व के बारे में समझाएंगे।
श्रीलंकाई खिलाड़ियों को दी नसीहत कोच बहुतुले ने केवल अपने खिलाड़ी को ही नहीं, बल्कि विपक्षी टीम को भी आईना दिखाया है। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि श्रीलंकाई टीम के अनुभवी कोच भी उन्हें सिखाएंगे कि मैदान पर कैसा व्यवहार करना चाहिए। खेल में मर्यादा बनाए रखना दोनों पक्षों के लिए समान रूप से जरूरी है।
भविष्य के लिए सबक बहुतुले ने इस बात पर जोर दिया कि वैभव अभी युवा है और देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है। उन पर काफी जिम्मेदारियां हैं। कोच ने विश्वास जताया कि वैभव इस घटना से सीखेंगे और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराएंगे। फिलहाल, इस मामले पर प्रबंधन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि खेल की गरिमा बनी रहे।
🚨 HEATED ARGUMENT BETWEEN VAIBHAV AND SRI LANKA 🚨
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) June 15, 2026
Sri Lankan Players : This is not an IPL, this Int l cricket 🧐
Vaibhav Sooryavanshi : This is not the end of the tournament, just a normal match 🤪
Sri Lankan started this and Vaibhav ended it 😳pic.twitter.com/QDNbFftd0t
कामयाबी की अंधी दौड़ या अपनों से दूरी? वीडियो कॉल पर मां को मुखाग्नि देते बच्चों का दर्द वायरल
क्या MBA और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का दौर खत्म हो गया? CEA ने दी युवाओं को सख्त चेतावनी
FIH नेशंस कप: भारत का दबदबा, जापान को हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
हार के बाद पाकिस्तान को दोहरा झटका: भारत से करारी शिकस्त के बाद ICC ने ठोका भारी जुर्माना
154.2 KMPH की रफ्तार से थर्राएंगे विरोधी बल्लेबाज: इंडिया-ए टीम में हुई स्पीड गन अशोक शर्मा की धांसू एंट्री
अयोध्या में 86 साल पुराने मंदिर पर चला बुलडोजर , अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा
कतर की पाबंदी और बारूदी समंदर: कैसे भारतीय जहाज दिशा ने बचाई देश की ऊर्जा सुरक्षा की साख!
बंदरों का गैंगवार : इलाके पर कब्जे के लिए सैकड़ों बंदरों के बीच छिड़ी खूनी जंग, वीडियो वायरल
स्वास्थ्य मंत्री के गढ़ में दीपक तले अंधेरा : मंदिर के बाहर चटाई पर इलाज, वायरल फोटो ने हिलाई सरकार
ईरान कभी नहीं बनाएगा परमाणु हथियार , ट्रंप का बड़ा ऐलान और 300 मिलियन डॉलर की फेक न्यूज का सच