महाराष्ट्र के परभणी जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक खबर सामने आई है। जिंतूर तालुका के पिंप्राला गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल इतना बदतर है कि मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल नहीं, बल्कि गांव के मंदिर के सामने जमीन पर बिछी चटाई का सहारा लेना पड़ा।
बीमारी की शुरुआत शुक्रवार (13 जून) को हुई। गांव के सार्वजनिक कुएं का दूषित पानी पीने से देखते ही देखते लगभग 70 लोग डायरिया और पेट दर्द की चपेट में आ गए। स्थानीय आशा कार्यकर्ता ने शुरुआती मदद की कोशिश की, लेकिन मरीजों की संख्या इतनी अधिक थी कि संसाधन कम पड़ गए। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन को तुरंत मेडिकल टीम भेजनी पड़ी।
गांव में कोई उचित स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सा कक्ष न होने के कारण, चरथाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की टीम को मरीजों का इलाज खुले आसमान के नीचे करना पड़ा। स्वास्थ्य कर्मियों ने हनुमान मंदिर के सामने जमीन पर चटाई बिछाई और वहीं स्लाइन (ड्रिप) टांगकर मरीजों को इंजेक्शन देने शुरू किए। इस मार्मिक दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।
इस घटना ने राज्य की सियासत गरमा दी है। एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने इस दुर्दशा को दीपक तले अंधेरा करार दिया है। उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व राज्य की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री मेघना बोर्डीकर कर रही हैं, वहां के निवासियों को इलाज के लिए जमीन पर लेटना पड़ रहा है। यह स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलता है।
विपक्ष के हमले के बाद बीजेपी ने भी मोर्चा संभाल लिया है। बीजेपी पदाधिकारियों का कहना है कि पिंप्राला गांव जिस जिला परिषद क्षेत्र में आता है, वहां एनसीपी का सदस्य निर्वाचित है। ऐसे में स्थानीय विकास और कुएं के रखरखाव की जिम्मेदारी विपक्षी पार्टी की है। हालांकि, स्वास्थ्य राज्य मंत्री मेघना बोर्डीकर ने इस गंभीर मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण महाराष्ट्र की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और राजनेताओं के बीच चल रहे ब्लेम गेम (आरोप-प्रत्यारोप) की पोल खोलकर रख दी है।
पाणीपुरवठा आणि आरोग्य राज्यमंत्री मेघनाताई बोर्डीकर यांच्या मतदारसंघातील आणि त्यांच्या जिंतूर शहरापासून 5 km अंतरावर असलेलं संपूर्ण आदिवासी पिंप्राळा गाव अतिसाराने बेजार असून या रुग्णांवर गावात अंगणातच उपचार करण्यात येत आहेत. रुग्णांना लावण्यासाठी दोरीवर टांगलेले हे केवळ सलाईन… pic.twitter.com/8bON35hrvg
— Rohit Pawar (@RRPSpeaks) June 16, 2026
वैभव सूर्यवंशी का विवादित ट्रैक रिकॉर्ड : श्रीलंका के खिलाड़ी को धक्का, तो पाकिस्तान के खिलाफ दिखाया था जूता
उत्तर भारत में अभी एक हफ्ते और बरसेगी आफत: दिल्ली से राजस्थान तक आंधी-तूफान का अलर्ट
154.2 KMPH की रफ्तार से थर्राएंगे विरोधी बल्लेबाज: इंडिया-ए टीम में हुई स्पीड गन अशोक शर्मा की धांसू एंट्री
FIFA वर्ल्ड कप 2026: छठे दिन मेसी और रोनाल्डो का जलवा, पांच बड़े मुकाबले आज
पीएम किसान योजना: 23वीं किस्त का इंतज़ार खत्म, इस दिन खाते में आएंगे 2,000 रुपये
NEET UG परीक्षा की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम: भारत में Telegram पर लगी अस्थायी रोक
NCR में बसेंगे 4 नए नमो शहर : 5000 करोड़ का मेगा प्लान, जानें क्या है सरकार की रणनीति
क्या ICAI का एग्जामिनर पोर्टल हुआ हैक? 2 लाख छात्रों का डेटा खतरे में होने का सनसनीखेज दावा
अब गांव में भी नहीं चलेगी मनमानी , खांसी के सिरप की बिक्री पर सरकार ने कसा शिकंजा
बिहार में मौसम का प्रहार : 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी