फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। दोनों नेताओं के बीच की गर्मजोशी और उनकी अनौपचारिक बातचीत ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं।
नाइस टू सी यू के साथ हुई शुरुआत जी7 ग्रुप फोटो सेशन के दौरान जब प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी का आमना-सामना हुआ, तो दोनों ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का अभिवादन किया। मेलोनी ने पीएम मोदी से हाथ मिलाते हुए कहा, आपसे दोबारा मिलकर बहुत अच्छा लगा।
इंटरनेट पर छाए मोदी-मेलोनी बातचीत के दौरान, जब पीएम मोदी के साथ मौजूद एक सहायक ने उनके पिछले वायरल वीडियो का जिक्र किया, तो मेलोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा, हां, हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर हैं। दोनों के बीच की यह संक्षिप्त लेकिन जीवंत बातचीत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है मेलोडी मोमेंट? इस वायरल केमिस्ट्री की शुरुआत पिछले महीने हुई थी। अपनी रोम यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की मशहूर चॉकलेट टॉफी मेलोडी भेंट की थी। मेलोनी ने इस उपहार को बेहद खुशी से स्वीकार किया और दोनों के उपनामों को जोड़कर सोशल मीडिया पर #Melodi ट्रेंड को और हवा दी।
19 करोड़ बार देखा गया वीडियो मेलोनी द्वारा साझा की गई उस मेलोडी रील ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस वीडियो को अब तक 190 मिलियन (19 करोड़) से अधिक बार देखा जा चुका है। यह वीडियो न केवल दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि दोनों नेताओं के बीच की सहज व्यक्तिगत मित्रता को भी बयां करता है।
Meloni to Modi after their viral Melodi toffee post got 10 million likes on Instagram
— Shashank Mattoo (@MattooShashank) June 16, 2026
Nice to see you again. We are the most famous on Instagram. pic.twitter.com/Oj9Wd6WzCm
नेतन्याहू पर बरसे ट्रंप: लेबनान युद्ध को लेकर दी चेतावनी, कहा- मैं न होता तो इजरायल मिट गया होता
मेरी बेटी को आखिरी दिन तक किया गया टॉर्चर , संचिता उगले के पिता ने खोले सनसनीखेज राज
स्वास्थ्य मंत्री के गढ़ में दीपक तले अंधेरा : मंदिर के बाहर चटाई पर इलाज, वायरल फोटो ने हिलाई सरकार
G7 शिखर सम्मेलन: फ्रांस पहुंचे PM मोदी, ट्रंप के साथ महामुलाकात पर टिकी दुनिया की नजर
पुणे में गूंजी किलकारी: नन्हे छात्रों की आरती उतारकर सुनेत्रा पवार ने किया स्वागत, नासा जाने वाली रुद्रा का हुआ सम्मान
FIFA WC 2026: 68 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, एक ही दिन में चार ड्रॉ से हिला फुटबॉल जगत
एलन मस्क का बड़ा दांव: स्पेसएक्स 60 अरब डॉलर में खरीदेगी AI कोडिंग कंपनी कर्सर
अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी कफ सिरप, सरकार ने बदले दवा बिक्री के कड़े नियम
FIFA वर्ल्ड कप 2026: छठे दिन मेसी और रोनाल्डो का जलवा, पांच बड़े मुकाबले आज
अरबाज खान की कार में जबरन घुसा अनजान शख्स, सुरक्षा में बड़ी चूक से मची अफरा-तफरी