आईपीएल 2026 के समापन के बाद क्रिकेट पंडितों का विश्लेषण जारी है। इसी क्रम में पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टूर्नामेंट की अपनी बेस्ट टीम का ऐलान किया है। चोपड़ा की इस 15 सदस्यीय टीम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाड़ियों का बोलबाला है।
ओपनिंग जोड़ी और कप्तानी का जिम्मा आकाश चोपड़ा ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और दिग्गज विराट कोहली को बतौर ओपनर चुना है। टीम की कप्तानी का ताज बैक-टू-बैक आईपीएल खिताब जीतने वाले रजत पाटीदार को सौंपा गया है। वहीं, इशान किशन को नंबर 3 पर बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग और उपकप्तानी की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
टीम का मिडिल और लोअर ऑर्डर आकाश की टीम में हेनरिक क्लासेन नंबर 5 पर होंगे। ऑलराउंडर की भूमिका के लिए क्रुणाल पंड्या और नितिश कुमार रेड्डी को चुना गया है। गेंदबाजी आक्रमण में सुनील नरेन, जोफ्रा आर्चर, भुवनेश्वर कुमार और कगिसो रबाड़ा को शामिल किया गया है। इसके अलावा 12वें से 15वें खिलाड़ी के रूप में रसिख सलाम डार, राशिद खान, शुभमन गिल और साकिब हुसैन को जगह मिली है।
किस टीम के कितने खिलाड़ी? आकाश चोपड़ा की इस टीम ऑफ द टूर्नामेंट में फ्रेंचाइजियों का गणित कुछ इस प्रकार है:
IPL 2026 की फ्लॉप टीम का भी हुआ ऐलान बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों के साथ-साथ खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की फ्लॉप टीम भी चर्चा में है। विश्लेषण के अनुसार, इस टीम में कुल 15 खिलाड़ियों में से 10 भारतीय और 5 विदेशी शामिल हैं। इस फ्लॉप टीम की कप्तानी ऋषभ पंत को सौंपी गई है, जिसमें अजिंक्य रहाणे और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे बड़े नाम ओपनिंग करते नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को भी इस निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली टीम में जगह मिली है।
My Team of the Tournament. #IPL #Aakashvani #Cricket pic.twitter.com/tuPVZHgxbO
— Aakash Chopra (@cricketaakash) June 3, 2026
कर्नाटक में आज सत्ता का नया अध्याय: डीके शिवकुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
600-700 बार रेप किया, मैं सिर्फ 12 साल की थी : ब्रिटिश संसद में गूंजीं दर्दनाक चीखें, हिल गया पूरा देश
दिल्ली के मालवीय नगर में मातम: रेस्टोरेंट की आग ने ली 21 जानें, जान बचाने के लिए ऊंची इमारत से कूदे लोग
क्या ममता बनर्जी के हाथ से फिसल रही है टीएमसी? धरने में सांसदों-विधायकों की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई टेंशन
बंदूकों की जगह थामी कलम और तराजू: माओवाद की राजधानी कोंडापल्ली में अब बह रही विकास की हवा
डॉन-3 विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, रणवीर सिंह के व्यवहार पर उठाए सवाल
IND vs AFG: टेस्ट रंग में रंगे ब्लू ब्रिगेड , अफगानिस्तान के खिलाफ महामुकाबले के लिए तैयार टीम इंडिया
डीके शिवकुमार की शिव अवतार वाली तस्वीर से मचा बवाल, भड़के लोगों ने बताया ईशनिंदा
जबरन मज़दूरी का मुद्दा: भारत पर मंडराया अमेरिका का ‘सेक्शन 301’ प्रतिबंध का खतरा
डॉन 3 विवाद: रणवीर सिंह पर से हटा बैन, लेकिन लास्ट मिनट एग्जिट पर भड़के प्रोड्यूसर्स