आईपीएल 2026 के रोमांच के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा फोकस टेस्ट क्रिकेट पर शिफ्ट हो गया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने अपनी कमर कस ली है और मैदान पर कड़ी मेहनत कर रही है।
अभ्यास सत्र का वीडियो वायरल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें खिलाड़ी टी20 का गियर उतारकर लाल गेंद (Red Ball) के साथ अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में भारतीय टीम के खिलाड़ी जमकर पसीना बहाते और अपनी तकनीक को परखते दिखे।
नेट्स पर दिग्गजों का जमावड़ा वीडियो में केएल राहुल स्पिन गेंदबाजों, विशेषकर कुलदीप यादव का सामना करते हुए अपनी बल्लेबाजी को निखारते दिखे। वहीं, युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी लाल गेंद के खिलाफ खुद को तैयार करते नजर आए। नेट्स पर फील्डिंग ड्रिल और बल्लेबाजी का यह गहन अभ्यास बताता है कि भारतीय टीम इस मैच को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।
गौतम गंभीर की पैनी नजर अभ्यास सत्र के दौरान टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही। वीडियो में गंभीर खिलाड़ियों के हर शॉट और हर मूवमेंट पर बाज जैसी नजरें जमाए हुए दिखे। उनकी सख्त निगरानी यह दर्शाती है कि अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।
इतिहास और नए स्टेडियम का आगाह भारत और अफगानिस्तान के बीच यह दूसरी टेस्ट भिड़ंत है। पहली बार 2018 में बेंगलुरु में हुए टेस्ट में भारत ने 262 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। अब 8 साल बाद दोनों टीमें फिर आमने-सामने हैं।
यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के लिए भी ऐतिहासिक है। यह इस मैदान का पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच होगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अफगानिस्तान इस बार भारतीय गेंदबाजी का डटकर सामना कर पाता है या भारत अपनी पिछली जीत की लय को बरकरार रखेगा।
Back to Test Cricket 🤍
— BCCI (@BCCI) June 3, 2026
🎥 #TeamIndia hits the nets as the red ball grind gets underway ahead of the #INDvAFG Test 🏏@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/bD3z1osQcB
कलयुग की श्रवण कुमार बहू: टब में बैठाकर सास को कराई ब्रज 84 कोस की परिक्रमा, वीडियो हुआ वायरल
मालवीय नगर अग्निकांड: मौत के तांडव के बीच मसीहा बने स्थानीय लोग, जान की बाजी लगाकर बचाईं जिंदगियां
600-700 बार रेप किया, मैं सिर्फ 12 साल की थी : ब्रिटिश संसद में गूंजीं दर्दनाक चीखें, हिल गया पूरा देश
अपराधियों को पाताल से भी निकाल लाएगी सरकार: गोरखपुर में गरजे CM योगी, 208 करोड़ की सौगात
मौसम का यू-टर्न : दिल्ली से पंजाब तक 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें कब दस्तक देगा मानसून
भाजपा मुख्यालय में नेपाल के नेताओं को मिला ‘जीत का मंत्र’, जानें क्या है PM मोदी का ‘सक्सेस मॉडल’
अनुमति मिली नहीं, फिर भी सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी: टीएमसी के कई नए विधायक रहे नदारद!
प्रमोशन इवेंट के दौरान मंच पर घुसा फैन, जाह्नवी कपूर को देख सहमीं एक्ट्रेस, बॉडीगार्ड ने कुछ यूं संभाला मोर्चा
बेसमेंट की आग बन रही यमराज का दरवाजा : मालवीय नगर हादसे के बाद क्यों डरना जरूरी है?
मालवीय नगर अग्निकांड: इमारत बनी मौत का जाल, 21 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायलों की हालत गंभीर