विजयवाड़ा: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी तेलुगु डेब्यू फिल्म पेड्डी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में विजयवाड़ा में हुए एक भव्य इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। मंच पर अचानक एक प्रशंसक के आ जाने से जाह्नवी कपूर असहज नजर आईं।
स्टेज पर अचानक पहुंची फैन की भीड़ इवेंट में राम चरण, निर्देशक बुच्ची बाबू सना और जाह्नवी कपूर मौजूद थे। तभी एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे मंच पर चढ़ गया। फैन का हुलिया काफी हद तक राम चरण से मिल रहा था, जिससे लोग एक पल के लिए भ्रमित हो गए।
जाह्नवी का रिएक्शन हुआ वायरल जैसे ही वह शख्स जाह्नवी के बेहद करीब पहुंचा, अभिनेत्री सकपका गईं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जाह्नवी अपनी जगह से पीछे हटीं और काफी असहज दिखाई दीं। उनकी घबराहट साफ चेहरे पर झलक रही थी।
बॉडीगार्ड केविन कुंटा बने ढाल मौके की नजाकत को भांपते हुए राम चरण के पर्सनल बॉडीगार्ड केविन कुंटा ने तुरंत फुर्ती दिखाई। केविन ने न केवल फैन को जाह्नवी से दूर किया, बल्कि उसे मंच से नीचे उतारकर स्थिति को शांति से नियंत्रित किया। सोशल मीडिया पर अब केविन की सूझबूझ की जमकर तारीफ हो रही है।
राम चरण ने भी की थी केविन की तारीफ दिलचस्प बात यह है कि राम चरण खुद अपने बॉडीगार्ड केविन की पॉपुलैरिटी से वाकिफ हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने मजाक में कहा था, लोग केविन को इतना मशहूर कर रहे हैं कि अब मुझे डर लगता है। कहीं कोई उसे चॉकलेट या बिस्किट देकर मेरे बारे में जानकारी न निकलवा ले।
कब रिलीज होगी पेड्डी ? बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। राम चरण और जाह्नवी कपूर की यह मच अवेटेड फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फैंस के उत्साह को देखते हुए फिल्म के पेड प्रीमियर आज यानी 3 जून से ही शुरू कर दिए गए हैं।
Kevin…🥵🥵#Peddi #PeddiOnJune4th pic.twitter.com/J6uXkfbj54
— Vinnu (@Vinnu_Tweettz) June 2, 2026
फाजिलनगर से अब पावागढ़ : कुशीनगर की इस ऐतिहासिक धरती के पीछे छिपे हैं 2500 साल पुराने दो बड़े राज
दुश्मन के रडार और एयर डिफेंस का काल: भारत की घातक रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण
सैन फ्रांसिस्को में मैंगो फीवर : मुफ्त भारतीय आमों के लिए उमड़ी भीड़, वीडियो वायरल
पटना: खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गार्ड घायल; वर्चस्व की जंग का आरोप
ट्विशा शर्मा केस: कोर्ट से जेल तक पूर्व जज गिरिबाला सिंह का हाई-वोल्टेज ड्रामा, CBI की सख्ती के आगे झुकीं
15 साल की उम्र में क्रिकेट का सुपरस्टार : वैभव सूर्यवंशी पर अब IIM करेगा रिसर्च, बढ़ाई अपनी एड फीस
आसमान में गूंजी प्यार की गूँज: आर्मी पायलट ने हेलीकॉप्टर के सामने अपनी प्रेमिका को किया प्रपोज
17 साल के छात्र ने खोली CBSE की पोल: संसदीय समिति के सामने रखीं ऑन-स्क्रीन मार्किंग की खामियां
हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक धमाका: पाकिस्तान के खिलाफ उतरते ही टूट जाएगा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
IPL जीत के बाद भक्ति में डूबे किंग कोहली : अनुष्का संग पहुंचे प्रेमानंद महाराज के द्वार