भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए स्वदेशी रुद्रम-II (RudraM-II) मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायुसेना ने मिलकर इस एयर-टू-सर्फेस मिसाइल का परीक्षण सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान से किया।
कठिन परिस्थितियों में सटीक निशाना रक्षा मंत्रालय के अनुसार, परीक्षण बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किए गए। मिसाइल ने अपनी सटीकता और उड़ान के दौरान बनाए गए सभी मापदंडों पर खुद को खरा साबित किया। इस परीक्षण ने मिसाइल के सभी सब-सिस्टम्स की कार्यक्षमता की पुष्टि की है।
दुश्मन का सुरक्षा चक्र भेदने में सक्षम रुद्रम-II को विशेष रूप से दुश्मन के हवाई रक्षा नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए बनाया गया है। यह मिसाइल दुश्मन के रडार स्टेशनों, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणालियों (SAM), संचार केंद्रों और रेडियो फ्रीक्वेंसी पैदा करने वाले सैन्य उपकरणों को पलक झपकते ही नष्ट कर सकती है।
लड़ाकू विमानों के लिए सुरक्षित रास्ता इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दुश्मन के एयर डिफेंस को शुरुआती चरण में ही खत्म कर देती है। इससे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों के लिए दुश्मन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करना और हमला करना सुरक्षित और आसान हो जाता है।
रडार बंद होने पर भी नहीं बचेगा दुश्मन रुद्रम-II अत्याधुनिक एविएशन सिस्टम और पैसिव होमिंग तकनीक से लैस है। इसकी मारक क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यदि दुश्मन ने खुद को बचाने के लिए अपना रडार बंद भी कर लिया, तब भी यह मिसाइल अपने पिछले मेमोरी डेटा के आधार पर लक्ष्य का पीछा करना जारी रखती है और उसे खोजकर नष्ट कर देती है।
विदेशी निर्भरता पर लगेगी लगाम इस मिसाइल के आने से भारतीय वायुसेना की लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता कई गुना बढ़ गई है। यह मिसाइल पुराने समय से आयात की जा रही विदेशी एंटी-रेडिएशन मिसाइलों का एक शक्तिशाली स्वदेशी विकल्प है। इससे न केवल सामरिक मजबूती मिलेगी, बल्कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य भी पूरा होगा।
Defence Research & Development Organisation (DRDO) and the Indian Air Force (IAF) have conducted the successful flight-tests of RudraM-II Air-to-Surface Missile from an airborne platform. The tests were conducted under extreme release conditions with critical trajectory… pic.twitter.com/iP40a29hOa
— ANI (@ANI) June 2, 2026
यूपी में क्या सपा-कांग्रेस गठबंधन की उल्टी गिनती शुरू? संजय निरुपम का बड़ा दावा
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट का बिगुल: 6 जून से मुल्लांपुर में भिड़ेंगे गिल और शाहिदी, जानें कहां देखें लाइव
फोल्डेबल iPhone का पहला लुक लीक: Apple ला रहा अपना सबसे महंगा और पतला स्मार्टफोन
कॉकरोच जनता पार्टी के मंच पर सोनम वांगचुक: अगर अब नहीं तो कब?
पासिंग आउट परेड में आर्मी कैप्टन का फिल्मी अंदाज: घुटने पर बैठकर गर्लफ्रेंड को दिया सरप्राइज प्रपोजल
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव: इस घातक गेंदबाज की हुई अचानक एंट्री
नौतपा में गर्मी का अकाल : मध्य प्रदेश के 36 जिलों में बरसेगी राहत, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट
60 की उम्र में सरकारी नौकरी का बुलावा! 20 साल बाद मिला जॉइनिंग लेटर, तो आंखों में भर आए आंसू
IPL 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
AI से सुरक्षित होगी भारत की सरहद: पाकिस्तान की बढ़ी बेचैनी, नामुमकिन प्रोजेक्ट पर हो रही चर्चा