महाराष्ट्र के नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CAATS) में एक पासिंग-आउट परेड के दौरान बेहद खास और भावुक पल देखने को मिला। भारतीय सेना के कैप्टन भरत भारद्वाज ने अपनी ट्रेनिंग पूरी होने के ठीक बाद अपनी गर्लफ्रेंड आरुषि को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
हेलीकॉप्टर के सामने हुआ फिल्म जैसा प्रपोजल अपनी आधिकारिक सैन्य वर्दी में नजर आ रहे कैप्टन भरत ने रनवे पर ही घुटनों के बल बैठकर आरुषि को सगाई की अंगूठी पहनाई। बैकग्राउंड में खड़ा सेना का हेलीकॉप्टर इस पल को और भी शानदार बना रहा था। आरुषि इस सरप्राइज से हैरान रह गईं, लेकिन उन्होंने खुशी-खुशी प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। वहां मौजूद साथी अधिकारियों, प्रशिक्षकों और परिवारों ने तालियां बजाकर इस जोड़े को बधाई दी।
क्यों चुना यह खास दिन? कैप्टन भारद्वाज ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से आरुषि को जानते हैं। उन्होंने कहा, आज हमारे लिए बड़ा दिन है क्योंकि हमारी मेहनत रंग लाई और हम पायलट और प्रशिक्षक बन गए हैं। मैं अपनी मंगेतर के लिए इस दिन को यादगार बनाना चाहता था। मुझे नहीं लगता कि जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव से बेहतर समय प्रस्ताव देने के लिए कोई और हो सकता था।
सोशल मीडिया पर बंटी राय इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आया। एक वर्ग ने इसे प्यार का बेहतरीन इजहार बताया और कहा कि उपलब्धि के जश्न का इससे अच्छा तरीका और क्या हो सकता है।
वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति भी जताई। कइयों का मानना है कि सैन्य वर्दी की गरिमा और अनुशासन सर्वोपरि है। आलोचकों ने कहा कि पासिंग आउट परेड जैसे औपचारिक आयोजन को व्यक्तिगत प्रस्ताव के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे वर्दी के प्रति सम्मान कम हो सकता है।
फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लोग इस जोड़े को उनकी नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
#WATCH | Maharashtra: The passing out parade at the Combat Army Aviation Training School in Nashik, concluded on an emotional note for a couple as Captain Bharat Bhardwaj proposed marriage to his partner. pic.twitter.com/8Un1ZNBP1F
— ANI (@ANI) June 2, 2026
मध्य पूर्व में फिर भड़की जंग: ईरान का कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर जोरदार हमला
सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान: कॉकरोच जनता पार्टी में होंगे शामिल, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
IPL 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट, प्रेमानंद महाराज से मिला खास उपहार
फोल्डेबल iPhone का पहला लुक लीक: Apple ला रहा अपना सबसे महंगा और पतला स्मार्टफोन
प्रमोशन इवेंट के दौरान मंच पर घुसा फैन, जाह्नवी कपूर को देख सहमीं एक्ट्रेस, बॉडीगार्ड ने कुछ यूं संभाला मोर्चा
गुजरात: एनएच-53 पर भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराईं दो बसें; 7 की मौत, 38 घायल
वर्दी में आशिक का स्वैग: पासिंग आउट परेड में कैप्टन भारत भारद्वाज ने हेलीकॉप्टर के सामने घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज
माफिया और मच्छर का सफाया, अब कुशीनगर की नई पहचान: योगी आदित्यनाथ
स्वामित्व योजना को मंजूरी: अब लाखों परिवारों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, जानिए मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले
भारत के लिए महासंकट! 17 जून को ट्रंप छीन लेंगे तेल छूट, क्या ठप होगी सप्लाई?