IPL 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया को हैरान करने वाले 15 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अब चर्चा के केंद्र में हैं। वैभव ने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से न केवल कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब उनकी इस असाधारण सफलता का अध्ययन प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान करने वाले हैं।
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), इंदौर अब वैभव सूर्यवंशी के जीवन और खेल पर एक विस्तृत रिसर्च करने जा रहा है। संस्थान यह जानने की कोशिश करेगा कि कम उम्र में बच्चों को इतनी बड़ी सफलता कैसे मिलती है। रिसर्च में यह देखा जाएगा कि एक बच्चे की कामयाबी में माता-पिता, कोच और सामाजिक परिवेश की क्या भूमिका होती है।
साथ ही, IIM यह भी समझने का प्रयास करेगा कि युवा खिलाड़ी दबाव को कैसे झेलते हैं और लंबे समय तक अपना फॉर्म कैसे बरकरार रखते हैं। वैभव इस केस स्टडी का एक मुख्य हिस्सा होंगे।
IPL 2026 में वैभव का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। वह ऑरेंज कैप जीतने वाले इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने। इसके अलावा, उन्होंने एक सीजन में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव की ब्रांड वैल्यू में भी भारी इजाफा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैभव ने अपनी एंडोर्समेंट (विज्ञापन) फीस को बढ़ाकर 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये के बीच कर दिया है।
राजस्थान रॉयल्स द्वारा 1.10 करोड़ रुपये में रिटेन किए गए वैभव ने इस सीजन में अवॉर्ड्स के जरिए खूब कमाई की। उनकी कुल कमाई इस सीजन लगभग 3.10 करोड़ रुपये रही। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि महज 15 साल की उम्र में उनकी नेटवर्थ 7 से 10 करोड़ रुपये के बीच पहुंच चुकी है।
वैभव की शानदार फॉर्म को देखते हुए अब उन्हें सीनियर टीम इंडिया में शामिल करने की मांग तेज हो गई है। फिलहाल उन्हें इंडिया-ए टीम में जगह दी गई है। इसी महीने श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 ट्राई-सीरीज में वैभव खेलते नजर आएंगे। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी चमक बिखेर पाएंगे।
*#WATCH | Indore, Madhya Pradesh: Vaibhav Sooryavanshi, the 15-year-old, who bagged a total of 5 individual honours in IPL 2026, will be included in a case study, which is set to be conducted by the Indian Institute of Management (IIM) in Indore.
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 2, 2026
Himanshu Rai, Director of IIM… pic.twitter.com/MbB1wIwvMD
60 की उम्र में सरकारी नौकरी का बुलावा! 18 साल के इंतज़ार के बाद आया जॉइनिंग लेटर, लेकिन मजीद साहब की आँखों में हैं आँसू
मैंने गाय का गोश्त पकाया है... खाओगे? भड़काऊ वीडियो बनाने वाली महिला गुरुग्राम से गिरफ्तार
सावधान! LPG डीलरशिप के नाम पर हो रही है बड़ी धोखाधड़ी, कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे?
कर्नाटक का नया अध्याय: दिल्ली में मंथन के बाद डीके शिवकुमार के ताजपोशी की राह हुई साफ
हरियाणा में स्मार्ट मीटर युग की शुरुआत: 31 अगस्त से बदलेगी बिजली व्यवस्था
सतना का वायरल वीडियो: बिस्तर पर लेटे पति का गला घोंटती पत्नी, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल
कलयुग की श्रवण कुमार बहू: टब में बैठाकर सास को कराई ब्रज 84 कोस की परिक्रमा, वीडियो हुआ वायरल
भारत का दो-टूक संदेश: सीमा विवाद में तीसरे पक्ष की कोई जगह नहीं
संसदीय समिति के सामने छात्र का महाप्रजेंटेशन : CBSE की टेंडर प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल
अम्मी घर चलो! : लाहौर कोर्ट के बाहर 8 बेटियों की चीखें सुन भी नहीं पसीजा मां का दिल, नए शौहर संग हुई रफूचक्कर