अगर आपको LPG गैस एजेंसी या डीलरशिप देने का कोई ई-मेल या मैसेज मिला है, तो रुक जाइए। प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने चेतावनी दी है कि यह एक सोची-समझी साजिश और फिशिंग स्कैम है। धोखेबाज सरकारी तेल कंपनियों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
साइबर अपराधी इन दिनों इंटरनेट पर फर्जी वेबसाइट्स, SMS और ई-मेल के जरिए सक्रिय हैं। ये मैसेज देखने में बिल्कुल असली लगते हैं, जिससे आम लोग भ्रमित हो जाते हैं। इन संदेशों में LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का लालच दिया जाता है और बदले में आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक डिटेल्स जैसी संवेदनशील जानकारी मांगी जाती है।
जांच में सामने आया है कि [email protected] जैसे फर्जी ईमेल एड्रेस से लोगों को लुभावने ऑफर भेजे जा रहे हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन या प्रोसेसिंग फीस के नाम पर बड़ी रकम ऐंठी जा रही है।
PIB ने स्पष्ट किया है कि सरकारी तेल कंपनियां कभी भी डीलरशिप के लिए पर्सनल ई-मेल, SMS या WhatsApp का सहारा नहीं लेतीं।
अगर आप वास्तव में LPG डीलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो केवल आधिकारिक पोर्टल LPG वितरक चयन (LPG Vitarak Chayan) का ही उपयोग करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
यदि आपको भी ऐसा कोई संदिग्ध मैसेज या ई-मेल मिला है, तो उसे तुरंत डिलीट कर दें और किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। सतर्क रहकर ही आप अपनी मेहनत की कमाई को इन साइबर ठगों से बचा सकते हैं।
Recipients have received emails from a fraudulent email address, [email protected].
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 1, 2026
The email claims to offer LPG dealerships and distributorships.#PIBFactCheck:
❌ This email is #Fake
✅ For authentic information regarding LPG distributorship selection, visit the… pic.twitter.com/YwdthQJuVi
सास को सिर पर बैठाकर बहू ने की 84 कोस की परिक्रमा, सेवा और समर्पण देख थम गए लोगों के कदम
अमेरिकी इन्फ्लुएंसर का बिहार प्रेम: मुजफ्फरपुर की गलियों में खोए टोनी क्लोर, बोले- असली भारत तो यहीं है
बंगला विवाद पर सम्राट चौधरी का जवाब: पार्टी कहेगी तो 24 घंटे में झोला उठाकर निकल जाऊंगा
फैक्ट चेक: ₹22,000 के निवेश से ₹3.5 लाख की कमाई का दावा फर्जी, PM मोदी के नाम पर फैलाया जा रहा झांसा
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला: फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, एक हफ्ते तक लू से राहत
भारत भाग्य विधाता ट्रेलर: आतंक की रात, जब मसीहा बने अस्पताल के कर्मचारी
सड़कों पर ममता का शक्ति प्रदर्शन : अभिषेक पर हमले के विरोध में धरने पर बैठीं दीदी, सुवेंदु सरकार के सामने बड़ी चुनौती
संसदीय समिति के सामने छात्र का महाप्रजेंटेशन : CBSE की टेंडर प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल
सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज: अब 37 जजों के साथ तेजी से निपटेंगे पेंडिंग मामले
15 साल की उम्र में क्रिकेट का सुपरस्टार : वैभव सूर्यवंशी पर अब IIM करेगा रिसर्च, बढ़ाई अपनी एड फीस