फिल्म भारत भाग्य विधाता का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म एक ऐसी सच्ची घटना पर आधारित है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे आतंक के साये में भी अस्पताल के कुछ बहादुर कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर 400 से अधिक लोगों की जान बचाई थी।
कंगना रनौत का दमदार अभिनय फिल्म में कंगना रनौत एक नर्स की मुख्य भूमिका निभा रही हैं। कहानी उस खौफनाक रात पर केंद्रित है, जब शहर में दहशत का माहौल था, लेकिन अस्पताल के भीतर नर्स, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड अपनी ड्यूटी पर डटे हुए थे। यह फिल्म उन गुमनाम नायकों को समर्पित है, जो अक्सर पर्दे के पीछे रहकर मानवता की सेवा करते हैं।
जॉन अब्राहम का बड़ा दिल ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। पहले इस फिल्म का नाम नर्सेस ऑफ कामा रखा गया था, लेकिन कंगना को लगा कि यह कहानी एक अस्पताल तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकजुटता की है। उन्होंने फिल्म का नाम भारत भाग्य विधाता रखने का फैसला किया।
दिलचस्प बात यह है कि यह टाइटल पहले से जॉन अब्राहम के पास था। कंगना के आग्रह पर जॉन ने बिना किसी हिचकिचाहट और बिना किसी शुल्क के यह नाम उन्हें सौंप दिया।
क्या बोलीं कंगना रनौत? कंगना ने कहा कि मेडिकल ट्रेनिंग तो दी जा सकती है, लेकिन बहादुरी किसी कोर्स में नहीं सिखाई जा सकती। संकट के समय अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखना ही असली साहस है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी, तो वह काफी भावुक हो गई थीं।
कब होगी रिलीज? डॉ. जयंतीलाल गडा (PEN Studios) द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण PEN Studios, मणिकर्णिका फिल्म्स और परम्हंस क्रिएशन्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
मुख्य भूमिकाओं में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलर, सुहिता थट्टे, रसीका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार नजर आएंगे।
VIDEO | At the trailer launch event of movie Bharat Bhagya Vidhata in Mumbai, actress and BJP leader Kangana Ranaut (@KanganaTeam) says, When the script came to me, I was hurt, as something of that sort that happened, I feel that where people die, the incidents are widely… pic.twitter.com/vn7LabVdeE
— Press Trust of India (@PTI_News) June 2, 2026
कश्मीर पर भारत की दो-टूक: हमारे आंतरिक मामलों में दखल देना बंद करें
बिहार की सियासत में हरा गमछा का तड़का: सीएम सम्राट चौधरी के बयान पर मचा बवाल
IPL 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट, प्रेमानंद महाराज से मिला खास उपहार
मां ने थाम लिया नए शौहर का हाथ, बिलखती रहीं 8 बेटियां; लाहौर कोर्ट के बाहर का दहला देने वाला मंजर
रूसी तेल पर अमेरिका की दादागिरी पर भड़का भारत: दो-टूक कहा- नई दिल्ली तय करेगी अपनी ऊर्जा नीति
नेपाल के साथ 98% सीमा विवाद सुलझा, तीसरे देश की दखल पर भारत ने किया पैन
चलती ट्रेन में चढ़ने की जिद पड़ी भारी: गोद में बच्चा लिए महिला ट्रैक पर गिरी, CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला पल
बस्तर में बदली तस्वीर: सरेंडर माओवादी दंपत्ति की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम साय, खरीदी पानी की बोतल
मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 48 लाख लोगों को मुफ्त रजिस्ट्री का रास्ता साफ, अब नहीं देनी होगी स्टॉम्प ड्यूटी
जनता दरबार में भावुक कर देने वाली तस्वीर: पति को पीठ पर लादकर इलाज की गुहार लगाने पहुंची पत्नी