आधुनिक दौर में संस्कारों की अनूठी मिसाल आज के दौर में जहां अक्सर सास-बहू के रिश्तों में खटास और बिखराव की खबरें सुनने को मिलती हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के ब्रज से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सबका दिल जीत लिया है। एक बहू ने अपनी लाचार सास की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए जो मिसाल पेश की है, वह कलयुग में श्रवण कुमार की याद ताजा कर रही है।
शरीर ने साथ छोड़ा, तो बहू बनी सहारा मामला ब्रज की 84 कोस परिक्रमा का है। वृद्ध सास की बरसों से इच्छा थी कि वे पवित्र ब्रजमंडल की परिक्रमा करें। हालांकि, उम्र के पड़ाव और घुटनों की गंभीर तकलीफ के कारण उनका चल पाना असंभव था। सास की इस तड़प को देख बहू ने हार नहीं मानी और एक साहसी निर्णय लिया।
सिर पर उठाया मां समान सास का भार बहु ने अपनी सास को एक प्लास्टिक के टब में बैठाया और उसे अपने सिर पर उठा लिया। तपती सड़कों और कठिन रास्तों पर राधे-राधे का जाप करते हुए वह घंटों चलती रही। न थकान की शिकायत, न चेहरे पर शिकन; उसका एकमात्र लक्ष्य अपनी सास की मुराद पूरी करना था।
सोशल मीडिया पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब इस दृश्य का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और फेसबुक पर आया, लोग भावुक हो उठे। यूजर्स इस बहू की तुलना त्रेता युग के श्रवण कुमार से कर रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे यह महिला निस्वार्थ भाव से अपनी जिम्मेदारी निभा रही है।
अहंकार से कोसों दूर, सेवा में ही संतोष जब स्थानीय लोगों और मीडियाकर्मियों ने इस आदर्श बहू से बात करने की कोशिश की, तो उसने प्रसिद्धि बटोरने से साफ इनकार कर दिया। विनम्रता से हाथ जोड़ते हुए उसने कहा, मुझे इसमें कोई कष्ट नहीं है, मैं तो बस अपनी मां की अंतिम इच्छा पूरी कर रही हूं। उसकी यह सादगी और निस्वार्थ सेवा भाव आज के समाज के लिए किसी बड़े सबक से कम नहीं है।
A daughter-in-law carrying her mother-in-law during the Braj 84 Kos Parikrama. ❤️
— shibya Sharma (@Shibyash_17) June 1, 2026
A rare example of love, respect, and devotion.
Radhe Radhe! 🙏 pic.twitter.com/QnrSuTUEpB
राबड़ी देवी का बंगला मोह: यह किसी की बपौती नहीं... , सम्राट चौधरी का तीखा प्रहार
पश्चिम बंगाल: भ्रष्टाचार पर एजेंसियों की धमक, TMC नेताओं में मची खलबली; वापस लौटा रहे कट मनी
वर्दी का रूतबा और प्यार का इकरार: पासिंग-आउट परेड के बीच पायलट ने घुटने पर बैठकर किया प्रपोज
फैक्ट चेक: ₹22,000 के निवेश से ₹3.5 लाख की कमाई का दावा फर्जी, PM मोदी के नाम पर फैलाया जा रहा झांसा
दुश्मन के रडार और एयर डिफेंस का काल: भारत की घातक रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण
क्या 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में एंट्री? वैभव सूर्यवंशी के लिए अजय जडेजा ने की बड़ी मांग
पटना: खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग और बवाल, सुरक्षा गार्ड घायल
क्या वाकई गाड़ियां दूसरी दुनिया में गायब हो रही हैं? वायरल वीडियो का सच जान रह जाएंगे दंग
सगाई के 2 साल बाद शादी के बंधन में बंधीं दुआ लिपा, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
बस्तर में बदली तस्वीर: सरेंडर माओवादी दंपत्ति की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम साय, खरीदी पानी की बोतल