महाराष्ट्र के नासिक स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल (CAATS) में शनिवार को एक बेहद भावुक और यादगार नजारा देखने को मिला। सेना की ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने आए एक नए आर्मी एविएशन पायलट ने अपनी कामयाबी के दिन को जिंदगी के सबसे खूबसूरत लम्हे में बदल दिया।
ट्रेनिंग पूरी होते ही रचा इतिहास कैप्टन भरत भारद्वाज ने अपनी कठिन मिलिट्री ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी की। जैसे ही समारोह का समापन हुआ, भरत ने अपनी गर्लफ्रेंड आरुषि को वहां खड़े एक हेलीकॉप्टर के पास बुलाया। आसपास साथी अफसर, परिवार के लोग और मेहमान मौजूद थे, तभी भरत अचानक घुटनों पर बैठ गए और रिंग निकालकर आरुषि को शादी के लिए प्रपोज किया।
तालियों की गूंज और यादगार पल आरुषि के हां कहते ही पूरा माहौल तालियों और उत्साह से भर गया। एक प्रोफेशनल फौजी माहौल अचानक एक रोमांटिक उत्सव में बदल गया। वहां मौजूद सभी लोगों ने इस जोड़े के लिए तालियां बजाईं और उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
इससे बेहतर दिन नहीं हो सकता था अपनी खुशी जाहिर करते हुए कैप्टन भरत ने कहा, आज हम सभी पायलट और इंस्ट्रक्टर बन गए हैं। यह हमारी मेहनत का फल है। मैं और आरुषि पिछले पांच साल से एक-दूसरे को जानते हैं। मुझे लगा कि अपनी प्रोफेशनल कामयाबी के इस खास दिन से बेहतर आरुषि को प्रपोज करने का कोई और मौका नहीं हो सकता था।
सोशल मीडिया पर छाया आर्मी लव इस प्रपोजल के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। नेटिजन्स इसे देशभक्ति और रोमांस का परफेक्ट मेल बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि वर्दी की शान और हेलीकॉप्टर के बैकड्रॉप में हुआ यह प्रपोजल किसी फिल्म के दृश्य जैसा खूबसूरत लग रहा है। यह दिन अब भरत और आरुषि के जीवन का एक ऐसा अध्याय बन गया है, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे।
#WATCH | Maharashtra: The passing out parade at the Combat Army Aviation Training School in Nashik, concluded on an emotional note for a couple as Captain Bharat Bhardwaj proposed marriage to his partner. pic.twitter.com/8Un1ZNBP1F
— ANI (@ANI) June 2, 2026
पटना: खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग और बवाल, सुरक्षा गार्ड घायल
गोंडा में न्याय की गुहार: 3 साल के बच्चे को पीठ पर बांध 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी रेप पीड़िता
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला: फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, एक हफ्ते तक लू से राहत
भारत का न्यूजीलैंड मिशन: 12 मैचों की महा-सीरीज का पूरा शेड्यूल हुआ जारी
अफगानिस्तान में सुबह-सुबह डगमगाई धरती, 4.8 तीव्रता के भूकंप से सहमे लोग
फिर छिड़ेगी जंग! कुवैत-बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ईरान का हमला, जवाब में अमेरिका ने केशम द्वीप को किया तबाह
पीठ पर पति, आंखों में आंसू: जनता दरबार में पहुंची बेबस पत्नी, सरकारी बेबसी की खुली पोल
कर्नाटक का नया अध्याय: दिल्ली में मंथन के बाद डीके शिवकुमार के ताजपोशी की राह हुई साफ
बंगला विवाद पर सम्राट चौधरी का जवाब: पार्टी कहेगी तो 24 घंटे में झोला उठाकर निकल जाऊंगा
फोल्डेबल iPhone का पहला लुक लीक: Apple ला रहा अपना सबसे महंगा और पतला स्मार्टफोन