भारतीय आमों की विदेशी दीवानगी भारतीय आमों का स्वाद केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। हाल ही में सैन फ्रांसिस्को में भारतीय आमों के प्रति लोगों की दीवानगी का एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने बड़ी मात्रा में अल्फांसो और केसर आमों का लुत्फ उठाया।
सोशल मीडिया पर छाई पार्टी इस आयोजन के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जारेड सीडेल नामक यूजर ने इस कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, यह अब तक के सबसे बेहतरीन आम थे। माहौल लाजवाब था और मैं यहां आए 200 लोगों में से एक था।
क्यों हुआ आमों का ये भंडारा? अमेरिका में भारतीय आमों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस पार्टी का आयोजन किया गया था। मकसद साफ था—उन आम प्रेमियों तक पहुंचना, जिन्हें बाजार में मांग ज्यादा होने के कारण ये मौसमी फल आसानी से नहीं मिल पाते। कार्यक्रम में सैकड़ों अल्फांसो और केसर आम मुफ्त में बांटे गए, जिन्हें वॉलंटियर्स ने मौके पर ही छीलकर और काटकर लोगों को परोसा।
भारतीय मूल के आयोजक का प्रयास इस बार की चौथी वार्षिक सैन फ्रांसिस्को मैंगो पार्टी का मुख्य श्रेय भारतीय मूल के दर्शिल को जाता है। उन्होंने इसे एक सामुदायिक उत्सव के रूप में पेश किया। आयोजन से पहले ऑनलाइन प्रचार करते हुए उन्होंने कहा था कि वे पिछले साल की आमों की कमी को दूर करने के लिए फिर से तैयार हैं।
यूजर्स ने की जमकर तारीफ इस अनोखी पार्टी पर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने इसे मैंगो टैंगो वीकेंड करार दिया, तो वहीं दूसरे ने लिखा कि भारतीय आमों के रस में डूबने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। किसी ने इसे सामुदायिक भावना का शानदार उदाहरण बताया, तो किसी ने मजे लेते हुए कहा कि इस पार्टी के बाद ग्लूकोज लेवल तो निश्चित रूप से बढ़ गया होगा।
Indian Mango party
— Jared Seidel (@Jared_Seidel_) June 1, 2026
Best mangos I’ve had. Incredible vibes. Got interviewed by the SF chronicle.
I was 1 of 4 white guys (200 people came) pic.twitter.com/KBX3tnooKH
रुद्रम-II: दुश्मन के रडार अब नहीं बचेंगे, भारत की नई आसमान की तलवार तैयार
यूपी में माफिया और मच्छर दोनों का हुआ सफाया , फाजिलनगर अब कहलाएगा पावागढ़
आसमान में गूंजी प्यार की गूँज: आर्मी पायलट ने हेलीकॉप्टर के सामने अपनी प्रेमिका को किया प्रपोज
भारत भाग्य विधाता ट्रेलर: आतंक की रात, जब मसीहा बने अस्पताल के कर्मचारी
नेपाल का कब्जे वाला दावा और गंडक नदी का पेंच: क्या है असल विवाद?
खान सर का यू-टर्न: कोचिंग के बाहर फायरिंग के दावे से पलटे, जानिए क्या है पूरा मामला
मैं सांस नहीं ले पा रहा : मरते किशोर को हथकड़ी पहनाती रही पुलिस, भारतीय मूल के युवक को मानती रही पीड़ित
कब्रिस्तान के नीचे 55 लाख मधुमक्खियां! पैदल चलने के दौरान खुला 100 साल पुराना राज
15 साल की उम्र में क्रिकेट का सुपरस्टार : वैभव सूर्यवंशी पर अब IIM करेगा रिसर्च, बढ़ाई अपनी एड फीस
शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ सोनम वांगचुक का मोर्चा, 6 जून को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन