कुशीनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोला और क्षेत्र के लिए बड़े बदलावों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब जंगल राज से मुक्त होकर विकास की नई इबारत लिख रहा है।
माफिया और मच्छर का अंत सीएम योगी ने कहा कि पहले यूपी में माफिया का आतंक था, जिससे जनता त्रस्त थी। वहीं, मच्छरों के कारण बीमारियां फैलती थीं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने इन दोनों समस्याओं को जड़ से खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा, मच्छर बीमारी लाता था और माफिया बेरोजगारी। हमने इन दोनों का समाधान करके प्रदेश में खुशहाली लाई है।
भूखमरी और बदहाली का दौर खत्म मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों को घेरते हुए कहा कि नौ साल पहले तक कुशीनगर में लोग भूख से मरने को मजबूर थे। उन्होंने कहा, पिछली सरकारों के पापों का नतीजा था कि गरीब भूख से मर रहा था। बिजली और पानी की भारी किल्लत थी, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार में तस्वीर बदल चुकी है।
फाजिलनगर का बदलेगा नाम इस सभा के दौरान सीएम योगी ने फाजिलनगर का नाम बदलने का ऐतिहासिक ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब इसे फाजिलनगर के नाम से नहीं, बल्कि पावागढ़ के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने बताया कि यह नाम भगवान महावीर को समर्पित है और इससे क्षेत्र की संस्कृति व विरासत को नई पहचान मिलेगी।
तमकुही राज की बदली पहचान सीएम ने तमकुही राज का जिक्र करते हुए कहा कि 2022 से पहले इसे सिर्फ मजाक का पात्र बनाकर रख दिया गया था। लेकिन आज स्थानीय विधायक और सांसद मिलकर पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज यूपी का युवा रोजगार पा रहा है, जो पहले की सरकारों में संभव नहीं था।
सपा पर सीधा हमला भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्हें रामद्रोही करार दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने राम मंदिर निर्माण के संकल्प को पूरा किया है, जबकि पिछली सरकारें विकास और आस्था के प्रति गंभीर नहीं थीं।
*#WATCH | Kushinagar | Uttar Pradesh Chief Yogi Adityanath says, “Every government has their own vision… No one used to think about development before 2022. Tamkuhi Raj was reduced to a mere object of ridicule here. Today, however, I can say that under the Tamkuhi Raj, the local… pic.twitter.com/C1BX64zz9Z
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 2, 2026
आसमान में गूंजी प्यार की गूँज: आर्मी पायलट ने हेलीकॉप्टर के सामने अपनी प्रेमिका को किया प्रपोज
पटना: खान सर पर फायरिंग के बाद कोचिंग अनिश्चितकाल के लिए बंद, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र
हम दलाली नहीं करते : अंजना ओम कश्यप के बयान पर भड़के यूट्यूब शिक्षक और छात्र
भारत भाग्य विधाता ट्रेलर: आतंक की रात, जब मसीहा बने अस्पताल के कर्मचारी
सड़कों पर ममता का शक्ति प्रदर्शन : अभिषेक पर हमले के विरोध में धरने पर बैठीं दीदी, सुवेंदु सरकार के सामने बड़ी चुनौती
क्या वाकई गाड़ियां दूसरी दुनिया में गायब हो रही हैं? वायरल वीडियो का सच जान रह जाएंगे दंग
सीबीएसई में बड़ा फेरबदल: विवादों के बीच लोखंडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरमैन
रोज एक ही टोल से गुजरते हैं? FASTag मंथली पास बचा सकता है आपके पैसे और समय
कर्नाटक में डीकेएस युग का आगाज: आज शपथ लेंगे शिवकुमार, कैबिनेट फॉर्मूले पर सस्पेंस बरकरार
कर्नाटक में डीके युग का आगाज: आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे शिवकुमार, कैबिनेट पर सस्पेंस बरकरार