बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में आज एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत शाम 4.05 बजे राजभवन स्थित लोक भवन में उन्हें शपथ दिलाएंगे।
कैबिनेट में 10-12 चेहरों को मिल सकती है जगह शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही नई सरकार के मंत्रियों का भी ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पहले चरण में 10 से 12 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई मैराथन बैठकों में नामों पर सहमति बन गई है। कैबिनेट में नए और पुराने चेहरों के साथ-साथ जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने पर पूरा जोर दिया गया है।
संभावित मंत्रियों की सूची सूत्रों के अनुसार, जी. परमेश्वर, केजे जॉर्ज, प्रियांक खड़गे, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरेगौड़ा, रामलिंगा रेड्डी, यूटी खदर, ईश्वर खंड्रे और यतींद्र सिद्धारमैया का नाम संभावित सूची में प्रमुखता से शामिल है। डिप्टी सीएम के पद के लिए जी. परमेश्वर का नाम सबसे आगे चल रहा है।
डिप्टी सीएम पद को लेकर मची खींचतान नई सरकार के गठन से पहले ही डिप्टी सीएम के पद को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह और रस्साकशी देखी जा रही है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं—जैसे केएच मुनियप्पा, शिवानंद पाटिल और एचसी महादेवप्पा—को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किए हैं। यह पार्टी नेतृत्व के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।
गांधी परिवार का जताया आभार शपथ ग्रहण से पूर्व डीके शिवकुमार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने अपने राजनीतिक उदय का श्रेय गांधी परिवार को दिया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने एक युवा कार्यकर्ता में भविष्य के नेतृत्व को पहचान लिया था। वहीं, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के मार्गदर्शन को उन्होंने अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया।
समारोह की भव्य तैयारियां शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए लोक भवन को विशेष रूप से सजाया गया है। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं और इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा, राज्य के विभिन्न समुदायों के 55 से अधिक धर्मगुरुओं और संतों को भी आमंत्रित किया गया है।
सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था समारोह के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश केवल आमंत्रित लोगों को ही मिलेगा। भीड़ और संभावित ट्रैफिक जाम को देखते हुए राज्य सरकार ने विधान सौधा और आसपास के सरकारी दफ्तरों में आज आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।
The Gandhi family has played a defining role in my political journey, not merely through leadership, but through the faith they placed in me at different stages of my life.
— DK Shivakumar (@DKShivakumar) June 2, 2026
I often reflect on Shri Rajiv Gandhi avaru, who saw potential in a young worker even before I could see it… pic.twitter.com/vHqOHvNYQY
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला: फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, एक हफ्ते तक लू से राहत
राबड़ी देवी का बंगला मोह: यह किसी की बपौती नहीं... , सम्राट चौधरी का तीखा प्रहार
48 घंटे में बदलेगा देशभर का मौसम: मानसून की दस्तक के साथ आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट
IPL जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज से मिला ये खास तोहफा
ऑपरेशन कालनेमि: रुड़की में साधु के भेष में छिपे 40 संदिग्ध गिरफ्तार, मची खलबली
शिमला में हाई वोल्टेज ड्रामा: मंत्री, DIG और SDM की गाड़ियों के कटे चालान, सड़क पर भड़के वकील
कर्नाटक का नया अध्याय: दिल्ली में मंथन के बाद डीके शिवकुमार के ताजपोशी की राह हुई साफ
9 महीने में गिर जाएगी कुर्सी : राबड़ी देवी पर टिप्पणी से भड़के तेज प्रताप, सम्राट चौधरी को दी सीधी चुनौती
सगाई के 2 साल बाद शादी के बंधन में बंधीं दुआ लिपा, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
Samsung Galaxy Z Fold 8: नए Wide डिजाइन के साथ मचाएगा धमाल, लीक हुई पहली झलक