बिहार की सियासत में सरकारी आवास खाली कराने का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को मिले सरकारी आवास खाली करने के अल्टीमेटम ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान तेज कर दिया है।
सरकारी आवास किसी की बपौती नहीं : सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिना किसी का नाम लिए तीखे लहजे में कहा कि सरकारी आवास किसी की बपौती नहीं है। उन्होंने कहा कि पद छोड़ने के बाद आवास खाली करना ही होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, यह लोकतंत्र है, राजतंत्र नहीं। कुछ लोगों को सरकारी बंगलों से इतना मोह है कि वे परिवार के हर सदस्य के लिए अलग आवास चाहते हैं।
तेज प्रताप का पलटवार: भाषा मर्यादित नहीं सम्राट चौधरी के इस बयान पर राबड़ी देवी के बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भड़क गए हैं। उन्होंने कहा, सम्राट चौधरी की भाषा अमर्यादित है। वे जिस कुर्सी पर बैठे हैं, उसकी गरिमा का ख्याल उन्हें रखना चाहिए। एक मुख्यमंत्री को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती।
तेज प्रताप की भविष्यवाणी: 8-9 महीने में कुर्सी छोड़ देंगे चौधरी गुस्से में नजर आए तेज प्रताप ने सम्राट चौधरी को लेकर एक बड़ी राजनीतिक भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने दावा किया, हम भविष्यवाणी करते हैं कि 8 से 9 महीने के भीतर सम्राट चौधरी खुद अपनी कुर्सी छोड़ देंगे। लोकतंत्र में ऐसी भाषा का प्रयोग करना पूरी तरह निंदनीय है।
नीतीश कुमार का बंगला खाली क्यों नहीं? तेज प्रताप ने इस मामले में दोहरे मापदंड का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल किया कि यदि नियम केवल आवास खाली कराने का है, तो नीतीश कुमार, जीतनराम मांझी या उपेंद्र कुशवाहा के आवास खाली क्यों नहीं कराए जा रहे? उन्होंने कहा, नीतीश कुमार खुद दिल्ली में रहते हैं और मुख्यमंत्री आवास तथा बंगला नंबर-5 की दीवार तोड़कर उन्हें एक कर दिया गया है। यह किसके फायदे के लिए किया गया?
मां सदन की सदस्य हैं, फिर भेदभाव क्यों? तेज प्रताप ने तर्क दिया कि राबड़ी देवी वर्तमान में सदन की सदस्य हैं, जबकि कई पूर्व मंत्री अभी भी सरकारी आवासों में रह रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर नियम लागू करना है, तो यह सब पर समान रूप से लागू होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मां को निशाना बनाकर राजनीतिक प्रतिशोध निकाला जा रहा है।
Patna, Bihar: On CM Samrat Choudhary, Janshakti Janata Dal, National President Tej Pratap Yadav says, ... We know that he is the Chief Minister. The whole country knows that on which chair Samrat Choudhary is sitting. We also want to say that the chair he is sitting on, at least… pic.twitter.com/frs0dUJnQX
— IANS (@ians_india) June 2, 2026
भारत-नेपाल सीमा विवाद: भारत की दो-टूक, तीसरे पक्ष के दखल की कोई जगह नहीं
कर्नाटक की कमान: डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
यूपी में माफिया और मच्छर दोनों का हुआ सफाया , फाजिलनगर अब कहलाएगा पावागढ़
रोज एक ही टोल से गुजरते हैं? FASTag मंथली पास बचा सकता है आपके पैसे और समय
फाजिलनगर का बदलेगा नाम: योगी सरकार अब पावागढ़ के नाम से पहचानेगी कुशीनगर का यह ऐतिहासिक कस्बा
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट का बिगुल: 6 जून से मुल्लांपुर में भिड़ेंगे गिल और शाहिदी, जानें कहां देखें लाइव
जवानी का गुनाह, बुढ़ापे में सजा: 34 साल पुराने केस में 85 साल के बुजुर्ग को जेल
नेपाल का कब्जे वाला दावा और गंडक नदी का पेंच: क्या है असल विवाद?
भारत के लिए महासंकट! 17 जून को ट्रंप छीन लेंगे तेल छूट, क्या ठप होगी सप्लाई?
72 लाख का पैकेज ठुकराकर शख्स ने दी वर्क-लाइफ बैलेंस को प्राथमिकता, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस