इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांच के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिक गई हैं। इंग्लैंड की मेजबानी में 12 जून से महिला टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है। इस महाकुंभ के लिए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार है और कमान अनुभवी कप्तान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है।
इतिहास रचने के मुहाने पर कप्तान 14 जून को बर्मिंघम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला बेहद खास होगा। इस मैच में मैदान पर कदम रखते ही हरमनप्रीत कौर इतिहास रच देंगी। यह उनका 10वां टी20 वर्ल्ड कप होगा, जो अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है।
रोहित शर्मा को पीछे छोड़ेंगी हरमनप्रीत इस उपलब्धि के साथ हरमनप्रीत कौर पुरुष क्रिकेट के दिग्गज रोहित शर्मा को पीछे छोड़ देंगी। रोहित ने अपने टी20 करियर में कुल 9 वर्ल्ड कप खेले थे। हरमनप्रीत अब रोहित शर्मा, शाकिब अल हसन और पॉल स्टर्लिंग जैसे दिग्गजों से आगे निकलकर सबसे ज्यादा टी20 विश्व कप खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर पहुंच जाएंगी।
वर्ल्ड कप में हरमन का शानदार सफर हरमनप्रीत कौर का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन बेहद दमदार रहा है। उन्होंने 2009 से अब तक 39 मैचों में 726 रन बनाए हैं, जिसमें एक शानदार शतक भी शामिल है। इतना ही नहीं, वह गेंदबाजी में भी 11 विकेट चटका चुकी हैं। फैंस को उम्मीद है कि वनडे वर्ल्ड कप के बाद अब हरमनप्रीत की सेना टी20 का खिताब जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
भारत का ग्रुप और चुनौतियां टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें मौजूद हैं। ग्रुप की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी, जबकि खिताबी मुकाबला 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा।
टीम इंडिया का वर्ल्ड कप स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयांका पाटिल और राधा यादव।
भारत का ग्रुप स्टेज शेड्यूल:
Read. That. Again. 🤯
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 2, 2026
10 days to go. One mission. 💙🏆
Will #HarmanpreetKaur lead Team India to their first-ever ICC Women s T20 World Cup title? 🇮🇳
ICC Women’s #T20WorldCup 2026 starts 12th June & #INDvPAK on SUN, 14th June! pic.twitter.com/cxAsrX08om
फाजिलनगर से अब पावागढ़ : कुशीनगर की इस ऐतिहासिक धरती के पीछे छिपे हैं 2500 साल पुराने दो बड़े राज
क्या सूर्यकुमार यादव की फॉर्म टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी है?
जब शोमैन को मिला आखिरी सम्मान: राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, ऑक्सीजन मास्क लगाकर पहुंचे थे राज कपूर
48 घंटे में बदलेगा देशभर का मौसम: मानसून की दस्तक के साथ आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट
पटना: खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, सरेआम फायरिंग से दहला मुसल्लहपुर हाट
ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ और सास गिरिबाला 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जेल भेजे गए मां-बेटे
तूफान में फरिश्ता बना अजनबी: हाईवे पर फंसी फैमिली की ऐसे बचाई जान, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
अर्जुन तेंदुलकर का घातक ऑलराउंडर अवतार: पहले नचाया गेंद से, फिर छक्के से दिलाई जीत
CBSE में बड़ा फेरबदल: ऑन-स्क्रीन मार्किंग विवाद पर घिरी सरकार, इस्तीफे की मांग तेज
पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला: कम फीस बनी दुश्मनी की वजह?