भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा केस में आज सीबीआई की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को 16 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि सीबीआई दोनों आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की अपील करेगी, लेकिन एजेंसी ने ऐसा नहीं किया।
कोर्ट परिसर में मारपीट का सनसनीखेज आरोप न्यायालय में पेशी के दौरान पूर्व जिला जज और आरोपी गिरिबाला सिंह ने सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट परिसर में दूसरे पक्ष के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने उनके बेटे समर्थ सिंह के साथ मारपीट की और अपशब्द कहे। उन्होंने कहा, घर के सीसीटीवी फुटेज बाहर कैसे आए, मुझे नहीं पता, लेकिन मेरे बेटे को निशाना बनाया जा रहा है।
वकील ने आरोपों को किया खारिज वहीं, वकील अनुराग श्रीवास्तव ने गिरिबाला सिंह के सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग से सच सामने आ जाएगा। वकील ने समर्थ सिंह को चुनौती देते हुए पूछा कि घटना के वक्त वे कोर्ट परिसर में किस जगह मौजूद थे, इसका स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए।
क्या है सीबीआई की जांच का आधार? सीबीआई फिलहाल मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। एजेंसी ने हाल ही में 80 किलो के डमी पुतले का इस्तेमाल कर क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया था, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या आरोपियों द्वारा बताई गई आत्महत्या की कहानी व्यवहारिक रूप से संभव थी। इसके अलावा, एम्स दिल्ली से दोबारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है।
ससुराल पक्ष के दावे और ट्विशा के परिवार का आरोप ट्विशा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के पांच महीनों में उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। वहीं, दूसरी ओर ससुराल पक्ष का दावा है कि ट्विशा ड्रग्स की लत और मानसिक बीमारी से जूझ रही थी। उन्होंने अनचाहे गर्भपात और उसके बाद की काउंसलिंग का हवाला देकर खुद को बेगुनाह बताया है।
घटनाक्रम पर एक नजर
फिलहाल, सीबीआई उन वित्तीय लेनदेन, चैट्स और कॉल रिकॉर्ड्स की गहन जांच कर रही है, जो मौत के समय के आसपास किए गए थे। अब सभी की निगाहें 16 जून की अगली सुनवाई पर टिकी हैं।
*#WATCH | Twisha Sharma death case | Bhopal, Madhya Pradesh: Court sends Twisha s husband Samarth Singh and mother-in-law Giribala Singh, who are accused in the case, to 14-day judicial custody. pic.twitter.com/A8EtUKM63V
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 2, 2026
60 की उम्र में सरकारी नौकरी का बुलावा! 18 साल के इंतज़ार के बाद आया जॉइनिंग लेटर, लेकिन मजीद साहब की आँखों में हैं आँसू
क्या सूर्यकुमार यादव की फॉर्म टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी है?
फोल्डेबल iPhone का पहला लुक लीक: Apple ला रहा अपना सबसे महंगा और पतला स्मार्टफोन
ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ और सास गिरिबाला 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जेल भेजे गए मां-बेटे
17 साल के छात्र ने खोली CBSE की पोल: संसदीय समिति के सामने रखीं ऑन-स्क्रीन मार्किंग की खामियां
पटना: खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, सरेआम फायरिंग से दहला मुसल्लहपुर हाट
इंटरनेट पर मचा छोले भटूरे पिज्जा का बवाल: एक्सपेरिमेंट या खाने का अपमान?
कलयुग की श्रवण कुमार बहू: टब में बैठाकर सास को कराई ब्रज 84 कोस की परिक्रमा, वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली में वाटर क्राइसिस का बड़ा समाधान: सीवर के पानी से बुझेगी प्यास, सरकार का बड़ा ऐलान
छेड़छाड़ करने वाले मनचले का इलाज : मथुरा पुलिस ने सिखाया सबक, हाथ जोड़कर मांगी माफी