बीजापुर: कभी माओवादी दहशत का पर्याय रहा कोंडापल्ली गांव अब नई इबारत लिख रहा है। पांच दशकों तक नक्सलियों का गढ़ रहे इस इलाके की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं मासा टामो और उनकी पत्नी जयमोती, जो कभी हथियार उठाते थे, लेकिन आज अपनी छोटी सी दुकान चलाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रहे हैं।
सीएम साय का अचानक दौरा राज्य में चल रहे सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सुदूर वन क्षेत्र का दौरा किया। जनसंवाद कार्यक्रम में जाते समय उन्होंने अपना काफिला एक दुकान के सामने रुकवाया। यह दुकान मासा और जयमोती की थी। सीएम ने दुकान के अंदर जाकर दंपती से न केवल मुलाकात की, बल्कि उनका हौसला बढ़ाते हुए पानी की एक बोतल भी खरीदी।
हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में वापसी मासा और जयमोती का अतीत संघर्षों से भरा रहा है। गरीबी और अभावों के कारण दोनों कम उम्र में ही माओवादी संगठन से जुड़ गए थे। संगठन में रहते हुए ही दोनों की मुलाकात हुई और शादी हुई। हालांकि, हिंसा के रास्ते में भविष्य न देख, उन्होंने अक्टूबर 2025 में सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अब वे दोनों एक सम्मानजनक जिंदगी जी रहे हैं।
बदल रहा है बस्तर का मिजाज छत्तीसगढ़ को 31 मार्च तक पूरी तरह माओवाद मुक्त घोषित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की चौपाल में कहा कि कोंडापल्ली कभी नक्सलगढ़ के रूप में कुख्यात था, लेकिन आज यहां शांति और समृद्धि की नई बयार बह रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष योजनाएं चलाई जाएंगी और क्षेत्र में कृषि सुधार के लिए 2 हजार करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
ग्रामीणों की मांगें और सरकार का वादा कोंडापल्ली में आयोजित जनसंवाद में आसपास की दस से अधिक ग्राम पंचायतों के लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी और बैंकिंग सेवाओं की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता सुदूर अंचलों तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। बस्तर अब शांति की नई संभावनाओं की ओर अग्रसर है।
*सुशासन तिहार के अंतर्गत बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान यह सुखद अनुभव हुआ कि बस्तर का जनजीवन तेजी से बदल रहा है। गांवों तक विकास पहुंच रहा है, युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं और माताएं-बहनें आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) June 2, 2026
आज बस्तर शांति, समृद्धि और नई संभावनाओं… pic.twitter.com/fxNrh2PywY
बिहार में शर्मनाक घटना: मौसी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया भांजा, फिर गांव वालों ने करवा दी शादी
चलती ट्रेन में चढ़ने की जिद पड़ी भारी: इटारसी जंक्शन पर महिला के कटे दोनों पैर
तूफान में फरिश्ता बना अजनबी: हाईवे पर फंसी फैमिली की ऐसे बचाई जान, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
खान सर पर जानलेवा हमला: पड़ोसी कोचिंग माफिया ने रची साजिश? जानिए क्या है पूरा मामला
CBSE में बड़ा फेरबदल: ऑन-स्क्रीन मार्किंग विवाद पर घिरी सरकार, इस्तीफे की मांग तेज
पहले माथे से लगाया, फिर मजे से चबाने लगा मवेशियों का भूसा : वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग!
नौतपा में गर्मी का अकाल : मध्य प्रदेश के 36 जिलों में बरसेगी राहत, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट
कुशीनगर में गरजे CM योगी: बोले- जो बोली से नहीं माना, वो गोली से मान गया, पाकिस्तान की छाती पर दाग रहे ब्रह्मोस
आरफा-निवेदिता पर भड़के लोग: लव जिहाद को खूबसूरती बताने वाली ये कैसी कैसी चुगली ?
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का खतरा: ईरान ने किया तीन देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा