मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। बुधवार तड़के ईरान ने दावा किया कि उसने कुवैत, इराक और बहरीन में तैनात अमेरिकी सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन हमलों से निशाना बनाया है। यह घटना दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे सैन्य टकराव को एक खतरनाक मोड़ पर ले आई है।
कुवैत में तड़के सुबह स्थानीय लोगों ने जोरदार धमाकों की आवाजें सुनीं। कुवैती सेना ने पुष्टि की कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन को हवा में ही मार गिराया है। सेना का कहना है कि धमाकों की आवाजें इन इंटरसेप्शन ऑपरेशनों के कारण सुनाई दीं।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इन हमलों की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। CENTCOM का स्पष्ट कहना है कि बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय या किसी भी एयरबेस पर हुआ हमला सफल नहीं रहा। अमेरिका के अनुसार, सभी हवाई खतरों को समय रहते नाकाम कर दिया गया और कोई भी अमेरिकी सैन्य ठिकाना क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुवैत की सेना ने एडवाइजरी जारी की है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें मिसाइल या ड्रोन के टुकड़े कहीं भी गिरे मिलें, तो उन्हें न छुएं। ये अवशेष खतरनाक हो सकते हैं। अधिकारियों ने लोगों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और इमरजेंसी नंबरों पर संपर्क करने को कहा है।
ईरान के सरकारी मीडिया IRIB ने इन हमलों को जवाबी कार्रवाई करार दिया है। ईरान का दावा है कि फारस की खाड़ी, होर्मुज स्ट्रेट और केश्म आइलैंड के पास अमेरिका की शत्रुतापूर्ण गतिविधियों का जवाब देने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। ईरान ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी जारी किए हैं, जिनमें बहरीन के आसमान में मिसाइलें गुजरती हुई दिख रही हैं, हालांकि अभी तक किसी स्वतंत्र स्रोत ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है।
बहरीन के गृह मंत्रालय ने देश भर में चेतावनी सायरन बजा दिए हैं। वहां के नागरिकों को शांत रहने और निकटतम सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है, क्योंकि इस हमले के बाद वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति और भू-राजनीतिक समीकरणों के बिगड़ने का डर पैदा हो गया है।
🚫 CLAIM: Iran’s Islamic Revolutionary Guard Corps claims they struck U.S. 5th Fleet headquarters in Bahrain and a U.S. air base in the region with missiles and drones today. FALSE.
— U.S. Central Command (@CENTCOM) June 2, 2026
✅ TRUTH: All Iranian attacks on American forces failed. U.S. forces remain vigilant and ready to… pic.twitter.com/KuYzaENUqI
यूपी में क्या सपा-कांग्रेस गठबंधन की उल्टी गिनती शुरू? संजय निरुपम का बड़ा दावा
IPL 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट, प्रेमानंद महाराज से मिला खास उपहार
मौसम का यू-टर्न : दिल्ली से पंजाब तक 15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें कब दस्तक देगा मानसून
चलती ट्रेन में चढ़ने की जिद पड़ी भारी: गोद में बच्चा लिए महिला ट्रैक पर गिरी, CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला पल
बाबर आजम का बल्ला खामोश, क्या अब संन्यास या ब्रेक का है समय?
कुवैत-बहरीन में मिसाइलों की गूंज: ईरान का अमेरिका को सीधा टारगेट, क्या शुरू हो गया बड़ा युद्ध?
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला: फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, एक हफ्ते तक लू से राहत
टीएमसी छात्र संघ कार्यालय में नोटों का ढेर, जले हुए सूटकेस देख दंग रह गई पुलिस
जवानी में दी थी परीक्षा, बुढ़ापे में आया जॉइनिंग लेटर: 18 साल की देरी ने सरकारी सिस्टम पर खड़े किए सवाल
सड़कों पर ममता का शक्ति प्रदर्शन : अभिषेक पर हमले के विरोध में धरने पर बैठीं दीदी, सुवेंदु सरकार के सामने बड़ी चुनौती