कोलकाता के सुरेंद्र नाथ कॉलेज परिसर में टीएमसी छात्र यूनियन के कार्यालय से सामने आई तस्वीरों ने राजनीति में भूचाल ला दिया है। कॉलेज के जिस कमरे को छात्र हितों के लिए होना चाहिए था, वहां सूटकेसों में भरकर रखी गई नकदी बरामद हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से कई नोट जले हुए और बर्बाद हालत में मिले हैं।
करोड़ों की रकम और सवालों का घेरा मौके से बरामद नकदी की मात्रा करोड़ों में बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सूटकेसों में नोटों के बंडल ठूंस-ठूंस कर भरे गए थे। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद स्थानीय लोगों और छात्रों में भारी आक्रोश है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर कॉलेज कैंपस में काले धन का यह अड्डा किसका था और यह पैसा कहां से आया?
सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा मामले के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने टीएमसी छात्र विंग पर निशाना साधा है। लोग इसे आम जनता और छात्रों के भविष्य के साथ लूट करार दे रहे हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए वीडियो ने यह बहस छेड़ दी है कि शिक्षा के मंदिरों को राजनीतिक दल अपने निजी खजाने के रूप में कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं।
बंगाल में नकदी की बरामदगी का पुराना नाता यह पहली बार नहीं है जब बंगाल में टीएमसी नेताओं के करीब से भारी नकदी बरामद हुई हो। कुछ दिन पहले ही उत्तर 24 परगना जिले में बदुरिया नगरपालिका के अध्यक्ष दीपंकर भट्टाचार्य के खेत से 2 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद की गई थी।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ था कि दीपंकर ने ट्रॉली बैग और बोरियों में भरकर कुल 3.04 करोड़ रुपये छिपा रखे थे। उनमें से 80 लाख रुपये गिरफ्तारी के समय और बाकी रकम खेत में खुदाई के दौरान मिली थी। कॉलेज कैंपस से बरामद इस नई खेप के बाद अब जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि राज्य भर में फैले इस कैश नेटवर्क का मास्टरमाइंड कौन है।
*💰 सूटकेस भरकर पैसा वो भी दीमक लगा हुआ
— मुकुल चौधरी (@Mukul_Ch_) June 2, 2026
सुरेंद्रनाथ कॉलेज के यूनियन रूम को TMC के स्टूडेंट विंग ने अपना पार्टी क्लब बना रखा था। अब वहाँ से भरे-भरे सूटकेस निकले हैं। pic.twitter.com/0dNaeCuX6w
मम्मी... फोन! ट्रेन में बच्ची के हाथ से झपट्टा मार ले गया चोर, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो
सड़क पर बिखरी गरीब की मेहनत, तो मदद के लिए उमड़ा पूरा शहर; वायरल वीडियो ने जीता दिल
जवानी में दी थी परीक्षा, बुढ़ापे में आया जॉइनिंग लेटर: 18 साल की देरी ने सरकारी सिस्टम पर खड़े किए सवाल
कुर्सी गई तो क्या, सिद्धारमैया को मिला बड़ा इनाम ; कांग्रेस ने दी नई जिम्मेदारी
गाजियाबाद: विधवा के आंसुओं पर डीएम का एक्शन, भूमाफिया के चंगुल से छुड़ाया मकान
मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 48 लाख लोगों को मुफ्त रजिस्ट्री का रास्ता साफ, अब नहीं देनी होगी स्टॉम्प ड्यूटी
शाहीन अफरीदी का ऐतिहासिक कारनामा: 25 साल बाद दोहराया दिग्गजों वाला कमाल
फीस के दबाव में 17 वर्षीय छात्रा ने तोड़ा दम, स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना का केस दर्ज
वायरल होने की सनक! रील के चक्कर में शख्स ने खा लिया जानवरों का चारा, वीडियो देख भड़के लोग
इंजीनियर ने छोड़ी 30 हजार की नौकरी, अब 4 कारों का मालिक बनकर कमा रहा लाखों