कर्नाटक की राजनीति में चल रहे सत्ता के फेरबदल के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बुधवार को डीके शिवकुमार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सिद्धारमैया को पार्टी ने खाली हाथ नहीं छोड़ा है।
सिद्धारमैया को नई जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया के कद को देखते हुए उन्हें एक महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्यकारी समिति (CWC) का सदस्य नियुक्त किया है। इस फैसले का औपचारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।
कैबिनेट में डिप्टी सीएम नहीं, बनेगी नई टीम डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही उनकी कैबिनेट को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है। सूत्रों के अनुसार, शिवकुमार की कैबिनेट में कोई भी उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) नहीं होगा। आलाकमान ने डीके शिवकुमार की इस शर्त पर अपनी सहमति दे दी है।
शपथ ग्रहण की तैयारी नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बुधवार शाम 4 बजकर 5 मिनट पर लोक भवन परिसर में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ कुछ अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
संभावित नामों में यतींद्र सिद्धारमैया, प्रियांक खरगे, केजे जॉर्ज, जी. परमेश्वर और रामलिंग रेड्डी शामिल हैं। फिलहाल शुरुआती चरण में गिने-चुने मंत्री ही शपथ लेंगे और मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा।
विधानसभा का गणित और स्पीकर की रेस कर्नाटक विधानसभा की कुल स्ट्रेंथ के अनुसार, राज्य में अधिकतम 32 मंत्री बनाए जा सकते हैं। अभी कैबिनेट का पहला खाका तैयार किया गया है। वहीं, राज्य विधानसभा के स्पीकर पद के लिए के. एच. मुनियप्पा और एच. के. पाटिल के नामों पर चर्चा तेज है, जिनमें से किसी एक को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
दिल्ली में हुई आलाकमान के साथ लंबी बैठक के बाद शिवकुमार और सिद्धारमैया मंगलवार रात बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। अब सभी की निगाहें कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं।
The Congress President has appointed former Karnataka CM Siddaramaiah as a Member of the Congress Working Committee. pic.twitter.com/XJe5qI1Q8N
— ANI (@ANI) June 2, 2026
शादी में भूसा मैन का जलवा: क्या अब इंसान भी खा रहे हैं जानवरों का चारा?
गलती का पछतावा है तो घर लौट आएं , संजय राउत का शिंदे गुट को खुला ऑफर, लेकिन रख दी ये बड़ी शर्त!
हरमनप्रीत कौर का ऐतिहासिक धमाका: पाकिस्तान के खिलाफ उतरते ही टूट जाएगा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
कर्नाटक में डीकेएस युग का आगाज: आज शपथ लेंगे शिवकुमार, कैबिनेट फॉर्मूले पर सस्पेंस बरकरार
वृंदावन परिक्रमा में बोतलबाज का आतंक: महिलाओं से बदसलूकी के बाद पुलिस की गिरफ्त में आया सिरफिरा
ट्विशा शर्मा केस: पति समर्थ और सास गिरिबाला 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जेल भेजे गए मां-बेटे
14 करोड़ का रेस्क्यू मिशन फेल: टिम्मी व्हेल के दुखद अंत पर उठे सवाल
दिल्ली में वाटर क्राइसिस का बड़ा समाधान: सीवर के पानी से बुझेगी प्यास, सरकार का बड़ा ऐलान
40 दिन, 10 लाख श्रद्धालु और 1 किलो का फॉर्मूला: केदारनाथ को बचाने की अनूठी मुहिम
चलती ट्रेन में चढ़ने की जिद पड़ी भारी: गोद में बच्चा लिए महिला ट्रैक पर गिरी, CCTV में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला पल