कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोला है। अपने दौरे के दौरान उन्होंने जिले को 424 करोड़ रुपये से अधिक की 278 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
विकास और विरासत का संकल्प मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार विकास, विरासत और जन कल्याण के संकल्प को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज का उत्तर प्रदेश बदल चुका है और यहां विकास की नई पटकथा लिखी जा रही है।
कट्टा-बम से ब्रह्मोस मिसाइल तक का सफर पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, पहले की सरकारें उत्तर प्रदेश को कट्टा और बम बनाने वाले प्रदेश के रूप में पहचान दिलाती थीं। आज वही उत्तर प्रदेश देश की सुरक्षा के लिए ब्रह्मोस जैसी घातक मिसाइल बना रहा है।
पाकिस्तान पर सीधा प्रहार मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, जब भारत का बहादुर जवान दुश्मन की छाती पर यह ब्रह्मोस मिसाइल दागता है, तो पाकिस्तान बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगता है। हम राजनीति में राष्ट्रीय कर्तव्य निभाने आए हैं, जो सेवा का माध्यम है।
बोली से नहीं, तो गोली से मान गए शोहदे कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें अपराधियों को संरक्षण देती थीं, जिससे व्यापारियों और बेटियों की सुरक्षा खतरे में थी। सीएम ने दो टूक शब्दों में कहा, हमने उन शोहदों को ठीक कर दिया है। जो बोली से नहीं माने, वे अब गोली से जरूर मान गए हैं।
मच्छर और माफिया का एक साथ खात्मा कुशीनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं पर बात करते हुए सीएम ने दावा किया कि यहाँ एन्सेफलाइटिस का नामो-निशां मिट गया है। उन्होंने कहा, जैसे यूपी से माफिया का सफाया हुआ, वैसे ही एन्सेफलाइटिस भी खत्म हो गया। मच्छरों से बीमारियां और माफिया से बेरोजगारी फैलती थी; हमने इन दोनों ही समस्याओं का स्थायी समाधान कर दिया है।
*जो बोली से नहीं माना है तो गोली से जरूर मान गया है... pic.twitter.com/yncY1y7d4D
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 2, 2026
कुर्सी गई तो क्या, सिद्धारमैया को मिला बड़ा इनाम ; कांग्रेस ने दी नई जिम्मेदारी
17 साल के छात्र ने खोली CBSE की पोल: संसदीय समिति के सामने रखीं ऑन-स्क्रीन मार्किंग की खामियां
IPL 2027 से खत्म होगा इम्पैक्ट प्लेयर का विवादित नियम? BCCI ने बुलाई अहम बैठक
अर्जुन तेंदुलकर का घातक ऑलराउंडर अवतार: पहले नचाया गेंद से, फिर छक्के से दिलाई जीत
शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ सोनम वांगचुक का मोर्चा, 6 जून को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन
खान सर का यू-टर्न: कोचिंग के बाहर फायरिंग के दावे से पलटे, जानिए क्या है पूरा मामला
डेब्यू पर पंजा, दूसरे मैच में आईपीएल स्टार का शिकार: पाकिस्तान के नए स्पिन जादूगर का जलवा
जनता दरबार में भावुक कर देने वाली तस्वीर: पति को पीठ पर लादकर इलाज की गुहार लगाने पहुंची पत्नी
पश्चिम बंगाल: भ्रष्टाचार पर एजेंसियों की धमक, TMC नेताओं में मची खलबली; वापस लौटा रहे कट मनी
टी20 ब्लास्ट: साउथेम्प्टन में हैम्पशायर और ससेक्स की टक्कर, जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी मेजबान टीम