कर्नाटक में सरकार गठन से ठीक पहले राजनीतिक गलियारों में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की भगवान शिव के रूप में छपी एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से को न्योता दे दिया है।
क्या है पूरा मामला? एक कन्नड़ दैनिक अखबार ने अपने फ्रंट पेज पर डीके शिवकुमार को भगवान शिव के रूप में चित्रित किया है। तस्वीर में उन्हें जटाधारी, बाघ की खाल पहने हुए और हाथों में त्रिशूल व डमरू लिए दिखाया गया है। अखबार के संपादक विश्वेश्वर भट ने खुद इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया, जिसके बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया।
लोगों में भारी आक्रोश इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसे लोग न केवल राजनीति में धर्म के अपमानजनक इस्तेमाल के रूप में देख रहे हैं, बल्कि इसे सीधे तौर पर ईशनिंदा करार दे रहे हैं।
एक यूजर ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, राजनीतिक नैरेटिव सेट करने के लिए धर्म को इतना तुच्छ बनाना बेहद शर्मनाक है। वहीं, कई लोगों ने अनुभवी पत्रकार और अखबार की साख पर सवाल उठाते हुए इसे देवी-देवताओं की पवित्रता को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताया है।
भ्रष्टाचार के आरोपों पर भड़के यूजर्स विरोध करने वालों ने शिवकुमार के पुराने विवादों को भी याद दिलाया है। यूजर्स का कहना है कि 2019 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल जा चुके व्यक्ति की तुलना भगवान से करना हर लिहाज से निंदनीय है। लोगों का मानना है कि सत्ता के गलियारों में बने रहने के लिए ऐसी चाटुकारिता का स्तर स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।
आज होने वाली है ताजपोशी विवादों के बीच, डीके शिवकुमार बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत उन्हें शाम 4:05 बजे शपथ दिलाएंगे। इस समारोह में 12 से 14 मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच लंबे समय से खींचतान चल रही थी, जो सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद समाप्त हुई। शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले उभरे इस विवाद ने राज्य की नई सरकार की शुरुआत के साथ ही एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
Vishwavani page 1 today pic.twitter.com/KQRTO5LYhx
— Vishweshwar Bhat (@VishweshwarBhat) June 3, 2026
भारत भाग्य विधाता: कंगना रनौत ने कैसे जॉन अब्राहम से मांगी फिल्म की नाम वाली विरासत
जापान में बिना अनुमति बनी मस्जिद पर संकट: क्या अब चलेगा बुलडोजर?
इंटरनेट पर मचा छोले भटूरे पिज्जा का बवाल: एक्सपेरिमेंट या खाने का अपमान?
सेंट्रल जेल जाने की सनक: पत्नी पर तानी बंदूक, फिर खुद पहुंच गया थाने
600-700 लोगों ने किया रेप , ब्रिटिश संसद में गूंजी पीड़ितों की चीखें: क्या है वह ग्रूमिंग गैंग जिसने मचाया कोहराम?
बड़े-बड़े सिंगर्स हुए फेल! 21 साल के यूट्यूबर के FIFA एंथम ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
अहमदाबाद में आधी रात को बड़ा क्रैकडाउन : 290 से ज्यादा संदिग्ध बांग्लादेशी हिरासत में
भारत के लिए महासंकट! 17 जून को ट्रंप छीन लेंगे तेल छूट, क्या ठप होगी सप्लाई?
शाहीन अफरीदी का ऐतिहासिक कारनामा: 25 साल बाद दोहराया दिग्गजों वाला कमाल
शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ सोनम वांगचुक का मोर्चा, 6 जून को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन