फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अभी से सिर चढ़कर बोल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में 48 देश हिस्सा ले रहे हैं, जिससे मुकाबला और भी कड़ा होने वाला है। आमतौर पर वर्ल्ड कप के एंथम शकीरा, बर्न बॉय और डैडी यांकी जैसे बड़े दिग्गज तैयार करते हैं, लेकिन इस बार बाजी एक 21 साल के यूट्यूबर ने पलट दी है।
इंटरनेट पर स्पीड का जलवा यूट्यूबर स्पीड (Speed) ने बिना किसी आधिकारिक मंजूरी के फीफा वर्ल्ड कप के लिए एक अनऑफिशियल एंथम रिलीज किया है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे ही असली वर्ल्ड कप एंथम मान रहे हैं। इस गाने के सामने बड़े-बड़े म्यूजिक स्टार्स के साउंडट्रैक भी फीके पड़ते नजर आ रहे हैं।
गाने में क्या है खास? इस एंथम का नाम चैंपियंस (Champions) रखा गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि स्पीड ने इस गाने में सभी 48 देशों के नाम को शामिल किया है, जिससे दुनिया भर के फुटबॉल फैंस इससे जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। रिलीज के महज 2 घंटे के भीतर ही इसे 5 लाख से ज्यादा बार देखा गया।
पुराना रिकॉर्ड और लोकप्रियता स्पीड के लिए यह कोई नई बात नहीं है। साल 2022 के वर्ल्ड कप के दौरान भी उन्होंने ऐसा ही एंथम बनाया था, जिसे 20 करोड़ (200 मिलियन) से अधिक व्यूज मिले थे, जो कई आधिकारिक गानों से कहीं ज्यादा थे। 5.4 करोड़ सब्सक्राइबर्स की फौज रखने वाले इस युवा क्रिएटर का प्रभाव अब ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री को भी चुनौती दे रहा है।
कहां देखें फीफा वर्ल्ड कप 2026? फुटबॉल का यह महाकुंभ 12 जून से शुरू हो रहा है। भारत में फुटबॉल प्रेमी इस मेगा टूर्नामेंट का लुत्फ जी ग्रुप के टीवी चैनल्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म ZEE5 पर उठा सकते हैं। फीफा से जुड़े सभी प्रमुख आयोजन अब इसी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जाएंगे।
🚨| BREAKING: Speed has OFFICIALLY RELEASED his World Cup song “Champions” 🤯🤯🔥 pic.twitter.com/Y7OuAweBNP
— Speedy HQ (@IShowSpeedHQ) June 1, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला: सस्ती शिक्षा से किसे हो रही है परेशानी?
अर्जुन तेंदुलकर का घातक ऑलराउंडर अवतार: पहले नचाया गेंद से, फिर छक्के से दिलाई जीत
वृंदावन परिक्रमा में बोतलबाज का आतंक: महिलाओं से बदसलूकी के बाद पुलिस की गिरफ्त में आया सिरफिरा
सूर्या का बल्ला फिर खामोश: क्या खत्म हो रहा है मिस्टर 360 का खौफ?
कांग्रेस में ऑल इज वेल की नई तस्वीर: क्या यह एकता का संदेश है या महज एक सियासी रस्म?
खाड़ी में भीषण जंग के आसार: ईरान ने कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर किया मिसाइल हमला
नौतपा में गर्मी का अकाल : मध्य प्रदेश के 36 जिलों में बरसेगी राहत, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट
बड़े-बड़े सिंगर्स हुए फेल! 21 साल के यूट्यूबर के FIFA एंथम ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
भारत का न्यूजीलैंड मिशन: 12 मैचों की महा-सीरीज का पूरा शेड्यूल हुआ जारी
कब्रिस्तान के नीचे 55 लाख मधुमक्खियां! पैदल चलने के दौरान खुला 100 साल पुराना राज