दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों और टीम प्रबंधन के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है। आईपीएल 2026 और टी20 वर्ल्ड कप में मिली निराशा के बाद, उम्मीद थी कि मुंबई टी20 लीग में सूर्या अपनी लय वापस पाएंगे, लेकिन वहां भी उन्हें नाकामी ही हाथ लगी।
वानखेड़े में फिर फिसले सूर्या मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की ओर से खेलते हुए सूर्या का बल्ला फिर खामोश रहा। नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के 210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जब टीम मुश्किल में थी, तब सूर्या क्रीज पर आए। उन्होंने 4 चौके जड़कर शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन वे महज 12 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए।
मिडिल ऑर्डर की असफलता सूर्या के आउट होने के बाद उनकी टीम का मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। हालांकि, इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट नूतन गोयल ने 93 रनों की आतिशी पारी खेल जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन टीम 20 ओवर में 188/8 रन ही बना सकी और 21 रनों से मुकाबला हार गई। सूर्या का जल्दी आउट होना टीम की हार का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
लगातार संघर्ष का दौर पिछले 18 महीनों से सूर्या अपने करियर के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ खेली गई 84 रनों की पारी के अलावा, पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला शांत रहा। यही नहीं, आईपीएल 2026 में भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए वह 13 मैचों में केवल 270 रन बना सके, जो उनके कद के हिसाब से बहुत कम है।
सेलेक्टर्स की बढ़ी चिंता एक समय पर आईपीएल के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर रहे सूर्या का फॉर्म में न होना टीम इंडिया की भविष्य की योजनाओं पर सवाल खड़े कर रहा है। वह अपनी लय और आत्मविश्वास दोनों के साथ जूझते नजर आ रहे हैं। यदि सूर्या ने जल्द ही पुरानी लय हासिल नहीं की, तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी जगह पर भी संकट के बादल मंडराने तय हैं। क्रिकेट फैंस का एक ही सवाल है—क्या सूर्या जल्द वापसी कर पाएंगे?
Suryakumar Yadav looked quite disappointed in the dressing room today after getting out for 19 runs in the T20 Mumbai League. He tried to look cheerful on the outside, but it seems like a lot is going on in his mind.🥺
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) June 2, 2026
Surya bro, please come back in form in the upcoming T20I… pic.twitter.com/s7Q0j3KDuM
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट का बिगुल: 6 जून से मुल्लांपुर में भिड़ेंगे गिल और शाहिदी, जानें कहां देखें लाइव
खान सर का यू-टर्न: कोचिंग के बाहर फायरिंग के दावे से पलटे, जानिए क्या है पूरा मामला
जब शोमैन को मिला आखिरी सम्मान: राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, ऑक्सीजन मास्क लगाकर पहुंचे थे राज कपूर
फाजिलनगर अब पावागढ़ : सीएम योगी ने बदला नाम, बोले- माफिया और मच्छर दोनों का सफाया कर दिया
IPL जीत के बाद भक्ति में डूबे किंग कोहली : अनुष्का संग पहुंचे प्रेमानंद महाराज के द्वार
पटना: खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गार्ड घायल; वर्चस्व की जंग का आरोप
अफगानिस्तान में सुबह-सुबह डगमगाई धरती, 4.8 तीव्रता के भूकंप से सहमे लोग
दुश्मन के रडार और एयर डिफेंस का काल: भारत की घातक रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण
गुजरात: एनएच-53 पर भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराईं दो बसें; 7 की मौत, 38 घायल
सास को सिर पर बैठाकर बहू ने की 84 कोस की परिक्रमा, सेवा और समर्पण देख थम गए लोगों के कदम