जापान के साइतामा प्रांत स्थित कावागोए शहर में एक मस्जिद कानूनी विवादों के घेरे में है। बिना किसी वैध अनुमति के निर्मित यह ढांचा अब गिराए जाने के कगार पर खड़ा है। अप्रैल में भव्य उद्घाटन के बाद चर्चा में आई इस मस्जिद की हकीकत सामने आने पर स्थानीय प्रशासन सख्त हो गया है।
कावागोए शहर के शिमो-अकासाका इलाके में बनी यह मस्जिद जापान जामे मस्जिद रमजान के नाम से जानी जाती है। प्रशासन के अनुसार, यह इलाका अर्बनाइजेशन कंट्रोल जोन में आता है, जहां निर्माण के लिए नगर नियोजन कानून के तहत विशेष मंजूरी अनिवार्य है। आरोप है कि मालिकों ने इन नियमों को पूरी तरह दरकिनार कर लगभग 4,500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में यह ढांचा खड़ा कर दिया।
नगर प्रशासन को अक्टूबर 2024 में स्थानीय लोगों से पहली शिकायत मिली थी। तब निर्माण कार्य चल रहा था। अधिकारियों ने कई बार काम रोकने के आदेश दिए, लेकिन उन्हें अनसुना कर दिया गया। मौके पर मौजूद श्रमिकों ने भाषा की समस्या का हवाला दिया, जिससे प्रशासन के लिए इसे रोकना एक चुनौती बन गया। अब स्थिति यह है कि भवन बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन कानूनी रूप से यह अवैध है।
इस मस्जिद के उद्घाटन समारोह में जापान में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल हमीद भी शामिल हुए थे। हालांकि, विवाद बढ़ते ही दूतावास ने खुद को इससे अलग कर लिया है। दूतावास का कहना है कि राजदूत ने उन दावों पर विश्वास कर कार्यक्रम में भाग लिया था कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। अब दूतावास ने जापान में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को स्थानीय कानूनों का कड़ाई से पालन करने की सख्त हिदायत दी है।
जांच में खुलासा हुआ है कि जमीन का मालिकाना हक एक पाकिस्तानी व्यक्ति के नेतृत्व वाली कंपनी के पास है। विवाद के बाद, कंपनी ने प्रशासन को एक सुधार योजना सौंपी है, जिसमें अवैध ढांचे को हटाने का प्रस्ताव शामिल है। फिलहाल कावागोए प्रशासन इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। यदि प्रशासन की शर्तें पूरी नहीं होती हैं, तो इस मस्जिद पर बुलडोजर चलना तय माना जा रहा है।
फिलहाल, प्रशासनिक आदेशों के तहत वहां होने वाली धार्मिक गतिविधियों को सीमित रखने की सलाह दी गई है, जब तक कि इस भवन की कानूनी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो जाती।
This is completely outrageous.
— 🇯🇵SAIGOU🇯🇵郷田剛士🇯🇵 (@oidonhagouda) May 31, 2026
In Kawagoe, Saitama, a mosque was built **completely without any building permits**.
The city issued multiple stop orders during construction, but they were completely ignored and the building was finished anyway.
When the Pakistan Embassy was… pic.twitter.com/wgKuoLp5jq
आज के युग की श्रवण कुमार बहू: सिर पर सास को बिठाकर पूरी की 84 कोस की परिक्रमा
मम्मी... फोन! ट्रेन में बच्ची के हाथ से झपट्टा मार ले गया चोर, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो
न शर्म, न पछतावा! लाखों की लूट के बाद भी पुलिस कस्टडी में मूंछों पर ताव देते दिखे शातिर बदमाश
अन्नामलाई का इस्तीफा और अमित शाह से मुलाकात: क्या तमिलनाडु में नई शुरुआत की तैयारी?
जब शोमैन को मिला आखिरी सम्मान: राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, ऑक्सीजन मास्क लगाकर पहुंचे थे राज कपूर
नेपाल के साथ 98% सीमा विवाद सुलझा, तीसरे देश की दखल पर भारत ने किया पैन
ब्रिटेन की संसद में गूंजी चीखें: ग्रूमिंग गैंग की दरिंदगी ने हिलाया देश, सुनाई गई शोषण की रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां
खान सर के कोचिंग पर हमला: दहशत के साये में पटना, सेंटर बंद, छात्रों का भारी विरोध
क्या ममता बनर्जी के हाथ से फिसल रही है टीएमसी? धरने में सांसदों-विधायकों की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई टेंशन
पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला: कम फीस बनी दुश्मनी की वजह?