दिल्ली में हलचल तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके तुरंत बाद उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
क्या नई पार्टी का होगा आगाज? अन्नामलाई के भविष्य को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वह नई राजनीतिक पार्टी बनाने जा रहे हैं? हालांकि उन्होंने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनके हालिया बयानों ने इन अटकलों को बल दिया है। सोमवार को पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने बस इतना कहा, कृपया थोड़ा इंतज़ार करें। हम दो दिनों में बैठकर बात करेंगे।
4 जून को बड़ी घोषणा के कयास अन्नामलाई के समर्थक काफी उत्साहित हैं। मदुरै और कोयंबटूर में लगे पोस्टरों में उनसे तमिलनाडु को बचाने के लिए एक नया रास्ता चुनने की अपील की गई है। चर्चा है कि 4 जून को उनके जन्मदिन के मौके पर वह अपने समर्थकों को कोई बड़ा तोहफा दे सकते हैं या अपनी भावी रणनीति का खुलासा कर सकते हैं।
केंद्र से टकराव की वजह? हाल ही में सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति का विरोध और उसे वापस लेने की मांग ने जानकारों का ध्यान खींचा है। कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि केंद्र के फैसलों के खिलाफ मुखर होना इस बात का संकेत हो सकता है कि वह अब बीजेपी की मुख्यधारा की राजनीति से अलग अपनी स्वतंत्र पहचान बनाने की राह पर हैं।
बदलता समीकरण पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे अन्नामलाई 2021 के चुनावों में तमिलनाडु की राजनीति में एक मजबूत चेहरा बनकर उभरे थे। हालांकि, पार्टी आलाकमान द्वारा नैनार नागेंद्रन को नई जिम्मेदारी सौंपने और 2026 के लिए एआईएडीएमके के साथ गठबंधन की संभावनाओं के बाद से वह पार्टी में लो प्रोफाइल बने हुए थे। अब उनके इस्तीफे के बाद तमिलनाडु बीजेपी में बड़े बदलाव और नए राजनीतिक ध्रुवीकरण के आसार दिखाई दे रहे हैं।
In Photos | तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। @AmitShahOffice | @AmitShah | @annamalai_k | @NitinNabin | @BJP4India | #AmitShah | #KAnnamalai | #NitinNabin | #BJP | #UNI | #UNIVarta pic.twitter.com/IWXnf9KI1P
— यूनीवार्ता (@univartaindia1) June 2, 2026
स्विट्जरलैंड के होटल में भारतीयों के लिए अलग आचार संहिता , क्या विदेशों में बिगड़ रही है भारत की छवि?
17 साल के छात्र ने खोली CBSE की पोल: संसदीय समिति के सामने रखीं ऑन-स्क्रीन मार्किंग की खामियां
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए सोनम वांगचुक ने भरी हुंकार, 6 जून को दिल्ली कूच का ऐलान
शपथ से पहले बड़ा दांव: सिद्धारमैया को मिली नई जिम्मेदारी, कर्नाटक कैबिनेट की तस्वीर साफ
भारत भाग्य विधाता: कंगना रनौत ने कैसे जॉन अब्राहम से मांगी फिल्म की नाम वाली विरासत
मौसम का बड़ा अलर्ट: 15 राज्यों में 90 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, भारी बारिश की चेतावनी
तूफान में फरिश्ता बना अजनबी: हाईवे पर फंसी फैमिली की ऐसे बचाई जान, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ सोनम वांगचुक का मोर्चा, 6 जून को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन
रेस्टोरेंट में बेटी के साथ बैठे युवक को देख भड़का पिता, लाइसेंसी रिवॉल्वर से बरसाईं गोलियां; छात्रा की मौत
प्रमोशन इवेंट के दौरान मंच पर घुसा फैन, जाह्नवी कपूर को देख सहमीं एक्ट्रेस, बॉडीगार्ड ने कुछ यूं संभाला मोर्चा