आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बाईपास मार्ग पर स्थित न्यू वेलकम फैमिली रेस्टोरेंट में अपनी बेटी को एक लड़के के साथ देख, पिता का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने दोनों को गोली मार दी। इस वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
क्या है मामला? मृतक छात्रा अक्षरा सिंह (जिसे आकांक्षा भी बताया जा रहा है) हाईस्कूल की छात्रा थी और पकड़ी खुर्द गांव की रहने वाली थी। वहीं, घायल युवक आदित्य सिंह मसीरपुर गांव का रहने वाला है और ग्रेजुएशन का छात्र है। दोनों घर से कॉलेज के लिए निकले थे, लेकिन रेस्टोरेंट में रुके हुए थे।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन पुलिस जांच में सामने आया है कि रेस्टोरेंट में दोनों की मौजूदगी की सूचना किसी ने अक्षरा के परिजनों को दी थी। पहले उसकी मां रेस्टोरेंट पहुंची और वहां मौजूद दोनों से बातचीत की। इस दौरान वहां खाने का ऑर्डर भी दिया गया था। तभी अक्षरा के पिता नीरज सिंह वहां पहुंचे और देखते ही आग-बबूला हो गए।
विवाद बढ़ा और चली गोलियां रेस्टोरेंट के अंदर ही पिता नीरज सिंह का अपनी बेटी से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और पिता ने अपनी बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। गुस्से में आकर नीरज सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पहली गोली अक्षरा को और दूसरी आदित्य को लगी।
अस्पताल में तोड़ा दम गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत लालगंज अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने दोनों को वाराणसी (BHU) रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान अक्षरा की मौत हो गई, जबकि आदित्य का जीवन बचाने के लिए डॉक्टरों की टीम जुटी हुई है।
आरोपी पिता फरार, पुलिस की तलाश जारी इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी पिता नीरज सिंह मौके से फरार हो गया है। आजमगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि कानूनी कार्रवाई जारी है और जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा।
*थाना देवगांव क्षेत्रान्तर्गत न्यू वेलकल फैमिली रेस्टोरेन्ट में पिता ने अपनी पुत्री व पुरुष मित्र को मारी गोली, गम्भीर हालत में दोनो को BHU किया गया रेफर, इलाज के दौरान महिला की हुई मृत्यु, FIR पंजीकृत कर की जा रही कार्यवाही,के सम्बन्ध में #Spcityazh मधुवन कुमार सिंह की बाइट। pic.twitter.com/LboOwXGRp8
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) September 26, 2025
CBSE में बड़ा फेरबदल: ऑन-स्क्रीन मार्किंग विवाद पर घिरी सरकार, इस्तीफे की मांग तेज
कर्नाटक की कमान: डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
ब्रिटेन की संसद में गूंजी चीखें: ग्रूमिंग गैंग की दरिंदगी ने हिलाया देश, सुनाई गई शोषण की रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां
कर्नाटक में डीकेएस युग का आगाज: आज शपथ लेंगे शिवकुमार, कैबिनेट फॉर्मूले पर सस्पेंस बरकरार
CBSE के OSM टेंडर का पर्दाफाश: 12वीं के छात्र ने संसद तक खोली पोल
पटना: खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गार्ड घायल; वर्चस्व की जंग का आरोप
यूपी चुनाव 2027: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की राहुल गांधी को दो टूक, कहा- अब बहुत बुरी तरह हारेंगे
चलती ट्रेन में चढ़ने की जिद पड़ी भारी: इटारसी जंक्शन पर महिला के कटे दोनों पैर
शादी में भूसा मैन का जलवा: खाने की थाली छोड़ जानवरों वाला आहार चबा रहा युवक!
सास को सिर पर बैठाकर बहू ने की 84 कोस की परिक्रमा, सेवा और समर्पण देख थम गए लोगों के कदम