लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं। इस बीच, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने राहुल गांधी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राहुल गांधी यूपी में एक बार फिर से करारी हार का सामना करेंगे।
राहुल की हार पर क्या बोले जगद्गुरु? जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने राहुल गांधी के भविष्य पर कटाक्ष करते हुए कहा, वो और हारेंगे, अब बहुत बुरी तरह हारेंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता संसद के भीतर भारत की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता पानी पी-पीकर देश को बदनाम कर रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी को बताया हास्यास्पद हाल ही में चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी के सवाल पर भी रामभद्राचार्य ने अपनी राय रखी। उन्होंने इसे पूरी तरह से बेकार और हास्यास्पद करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी बातों का कोई भविष्य नहीं है और यह केवल समय की बर्बादी है।
एनकाउंटर पर साफ किया रुख यूपी में धर्म के आधार पर एनकाउंटर किए जाने के आरोपों को जगद्गुरु ने सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा, एनकाउंटर धर्म देखकर नहीं, बल्कि अपराध को देखकर किए जा रहे हैं। उन्होंने हालिया गाजियाबाद हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि अगर अपराधी का एनकाउंटर होता है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
क्या था गाजियाबाद मामला? जगद्गुरु ने गाजियाबाद में छात्र सूर्या चौहान की हत्या का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी बर्बरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। आरोपी असद, जिस पर 50 हजार का इनाम था और जो सूर्या की हत्या का मुख्य आरोपी था, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। जगद्गुरु ने ऐसे अपराधों को नीच कृत्य बताते हुए पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया।
*Lucknow, Uttar Pradesh: Jagadguru Swami Rambhadracharya, on Congress leader Rahul Gandhi s prospects in the Uttar Pradesh Assembly elections, said, He will lose again. He will lose very badly. pic.twitter.com/XEz0wmAUrC
— IANS (@ians_india) June 2, 2026
अलर्ट: देश के 15 राज्यों में मौसम का बिगड़ा मिज़ाज, अगले 3 दिन आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा
स्वामित्व योजना को मंजूरी: अब लाखों परिवारों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, जानिए मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले
रेस्टोरेंट में बेटी के साथ बैठे युवक को देख भड़का पिता, लाइसेंसी रिवॉल्वर से बरसाईं गोलियां; छात्रा की मौत
क्या वाकई गाड़ियां दूसरी दुनिया में गायब हो रही हैं? वायरल वीडियो का सच जान रह जाएंगे दंग
वृंदावन परिक्रमा में बोतलबाज का आतंक: महिलाओं से बदसलूकी के बाद पुलिस की गिरफ्त में आया सिरफिरा
गोंडा में न्याय की गुहार: 3 साल के बच्चे को पीठ पर बांध 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी रेप पीड़िता
राबड़ी देवी का बंगला और CM आवास का विस्तार: प्रशांत किशोर ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
अम्मी घर चलो! : लाहौर कोर्ट के बाहर 8 बेटियों की चीखें सुन भी नहीं पसीजा मां का दिल, नए शौहर संग हुई रफूचक्कर
मां ने ठुकराई ममता: आठ बेटियों को बिलखता छोड़ नए पति संग चल दी महिला
मम्मी... फोन! ट्रेन में बच्ची के हाथ से झपट्टा मार ले गया चोर, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो