उत्तर प्रदेश के इटावा से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को जेल जाने की ऐसी सनक सवार हुई कि उसने अपनी पत्नी की छाती पर तमंचा तान दिया। इसके बाद वह खुद अवैध हथियार और कारतूस लेकर पुलिस थाने जा पहुंचा।
सेंट्रल जेल देखने की अजीब ख्वाहिश आरोपी कोमल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वह पहले भी तीन बार उरई जेल जा चुका है, लेकिन अब उसका मन वहां से भर गया है। उसकी इच्छा है कि उसे इस बार किसी सेंट्रल जेल (फतेहगढ़ या ग्वालियर) में भेजा जाए।
भाई की पत्नी बनी अपनी पत्नी आरोपी ने कबूल किया कि उसके भाई ने दो शादियां की थीं, जिनमें से भाई की पहली पत्नी अब उसकी खुद की पत्नी है। इसी महिला को डराने के लिए उसने तमंचा निकाला था। उसका कहना है कि वह गिट्टी-मोरंग का ट्रैक्टर चलाता है और खुद का मालिक है।
जमानत मिलते ही साली को लहंगा दिलाने का वादा खुद का नाम कोमल सिंह बताते हुए उसने वीडियो में कहा, मैं जब जमानत से बाहर आऊंगा, तो अपनी पत्नी या साली को लहंगा जरूर दिलाऊंगा। इतना ही नहीं, उसने दावा किया कि उसकी पत्नी उसे 6 महीने के भीतर जेल से बाहर निकलवा लेगी।
पुलिस ने की गिरफ्तारी घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है, वहीं इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है कि कैसे एक व्यक्ति केवल सेंट्रल जेल देखने के लिए अपराध की राह पर चल पड़ा।
*Bizarre incident in Etawah 😳 A man allegedly threatened his wife and then walked into a police station with cartridges, leading to his arrest. Police action followed immediately. pic.twitter.com/UwtiVRM31Y
— Adarsh (@Adarsh324248) June 3, 2026
सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान: कॉकरोच जनता पार्टी में होंगे शामिल, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा
CBSE का OSM घोटाला: 18 साल के छात्र के खुलासे से हिली सरकार, चेयरमैन समेत कई अधिकारी बाहर
पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला: कम फीस बनी दुश्मनी की वजह?
कुवैत-बहरीन में मिसाइलों की गूंज: ईरान का अमेरिका को सीधा टारगेट, क्या शुरू हो गया बड़ा युद्ध?
गुरुग्राम: बीफ पकाते हुए वीडियो वायरल, बंगाली महिला ने शुभेंदु अधिकारी को दी चुनौती, हुई गिरफ्तार
दिल्ली अग्निकांड: 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत, जान बचाने के लिए मौत की छलांग लगाने को मजबूर हुए लोग
बंदूकों की जगह थामी कलम और तराजू: माओवाद की राजधानी कोंडापल्ली में अब बह रही विकास की हवा
अहमदाबाद में आधी रात को बड़ा क्रैकडाउन : 290 से ज्यादा संदिग्ध बांग्लादेशी हिरासत में
कर्नाटक का नया अध्याय: दिल्ली में मंथन के बाद डीके शिवकुमार के ताजपोशी की राह हुई साफ
हरियाणा में स्मार्ट मीटर युग की शुरुआत: 31 अगस्त से बदलेगी बिजली व्यवस्था