रणवीर सिंह को बड़ी राहत डॉन 3 से हटने के बाद अभिनेता रणवीर सिंह पर मंडरा रहा संकट फिलहाल टल गया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन-कॉपरेशन डायरेक्शन (असहयोग निर्देश) को वापस ले लिया है। इस फैसले के बाद रणवीर अब बिना किसी रोक-टोक के फिल्म इंडस्ट्री में काम कर सकेंगे।
परेशान थे फिल्म मेकर्स अभिनेता के फिल्म छोड़ने से मेकर्स को भारी नुकसान हुआ था। फरहान अख्तर का पक्ष रखते हुए फेडरेशन को बताया गया था कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे। एक्टर के अचानक फिल्म छोड़ने से हुए इसी नुकसान की भरपाई की मांग को लेकर विवाद गहराया था।
प्रोड्यूसर्स गिल्ड का कड़ा रुख भले ही रणवीर पर से बैन हट गया हो, लेकिन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया इस पूरे घटनाक्रम से बेहद नाराज है। गिल्ड ने एक सख्त बयान जारी करते हुए कहा है कि शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले एक्टर्स, डायरेक्टर या टेक्नीशियन्स का अपने वादों से मुकर जाना इंडस्ट्री के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
अक्षय खन्ना और अन्य मामले भी चर्चा में इस विवाद के बीच दृश्यम 3 का मामला भी सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय खन्ना ने भी अपनी फीस और अन्य मांगों के चलते ऐन वक्त पर फिल्म छोड़ दी थी, जिससे मेकर्स काफी खफा थे। गिल्ड ने अपने बयान में एक्सेल एंटरटेनमेंट (डॉन 3) और पैनोरमा स्टूडियोज (दृश्यम 3) जैसे बैनर्स की शिकायतों का जिक्र किया है।
इंडस्ट्री में अनुशासन की मांग प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने किसी विशेष अभिनेता का नाम लिए बिना यह स्पष्ट किया है कि इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गिल्ड का मानना है कि कलाकारों का ऐसा रवैया न केवल प्रोड्यूसर को आर्थिक चोट पहुंचाता है, बल्कि इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली प्रभावित होती है। ऐसे में भविष्य में कड़े कदम उठाए जाने के संकेत मिल रहे हैं।
Statement by Producers Guild of India. pic.twitter.com/I4OoeTX5kC
— Producers Guild of India (@producers_guild) June 3, 2026
पटना: कोचिंग पर हमले के बयान से पलटे खान सर, बोले- उस समय माहौल ही कुछ ऐसा था
IND vs AFG: टेस्ट रंग में रंगे ब्लू ब्रिगेड , अफगानिस्तान के खिलाफ महामुकाबले के लिए तैयार टीम इंडिया
मैंने गाय का गोश्त पकाया है... खाओगे? भड़काऊ वीडियो बनाने वाली महिला गुरुग्राम से गिरफ्तार
जबरन मज़दूरी का मुद्दा: भारत पर मंडराया अमेरिका का ‘सेक्शन 301’ प्रतिबंध का खतरा
खाड़ी में फिर गहराया युद्ध का संकट: ईरान ने कुवैत में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना
पासिंग आउट परेड में आर्मी कैप्टन का फिल्मी अंदाज: घुटने पर बैठकर गर्लफ्रेंड को दिया सरप्राइज प्रपोजल
40 साल बाद बांग्लादेश का वैश्विक दबदबा: विदेश मंत्री खलीलुर रहमान बनेंगे संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष
न शर्म, न पछतावा! लाखों की चोरी के बाद भी पुलिस कस्टडी में मूंछों पर ताव देते दिखे आरोपी
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मोड में टीम इंडिया, महाराजा यादविंद्र स्टेडियम में छिड़ेगी जंग
मैं सांस नहीं ले पा रहा : मरते किशोर को हथकड़ी पहनाती रही पुलिस, भारतीय मूल के युवक को मानती रही पीड़ित