हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चुपचाप 12 अरब डॉलर (करीब 1.14 लाख करोड़ रुपये) का सोना बेच दिया है। इस खबर ने आर्थिक गलियारों में खलबली मचा दी थी।
क्या था रिपोर्ट में दावा? ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स की एक रिपोर्ट में अर्थशास्त्री अभिषेक गुप्ता के हवाले से कहा गया था कि 22 मई को समाप्त हुए दो हफ्तों के भीतर केंद्रीय बैंक ने बड़ी मात्रा में सोने की बिकवाली की है। दावा किया गया कि पश्चिम एशिया के तनाव और मुद्रा भंडार को बचाने के लिए यह कदम उठाया गया।
सरकार और RBI का खंडन इस दावे पर अब सरकार ने अपनी सफाई दी है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह फर्जी करार दिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि RBI ने कोई सोना नहीं बेचा है, बल्कि देश के स्वर्ण भंडार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
अंकों में समझें सच्चाई RBI के आंकड़ों के मुताबिक, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है। सितंबर 2025 में यह 13.92% थी, जो 31 मार्च 2026 तक बढ़कर 16.70% हो गई। इतना ही नहीं, 22 मई 2026 तक यह आंकड़ा 16.85% के स्तर पर पहुंच गया।
कितना सुरक्षित है भारत का सोना? RBI के मासिक बुलेटिन के अनुसार, भारत का कुल गोल्ड स्टॉक 880.52 मीट्रिक टन पर स्थिर बना हुआ है। इसमें से अब 77% सोना भारत की घरेलू तिजोरियों में सुरक्षित रखा गया है।
गौरतलब है कि छह महीने पहले तक यह हिस्सा सिर्फ 66% था। शेष सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के पास रखा गया है। सरकार की इस सफाई के बाद सोने की बिक्री से जुड़े सभी दावों पर विराम लग गया है।
A news report published by @Bloomberg states that RBI may have sold gold amounting to approximately USD 12 billion.#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 3, 2026
❌ This claim is FAKE
✔️ According to @RBI, the share of gold in India s foreign exchange reserves rose from 13.92% at end-September 2025 to 16.70%… pic.twitter.com/eVjxPxEv1i
जापान में बिना अनुमति बनी मस्जिद पर चला कानूनी चाबुक, पाक राजदूत के उद्घाटन से मचा था बवाल
प्रमोशन इवेंट के दौरान मंच पर घुसा फैन, जाह्नवी कपूर को देख सहमीं एक्ट्रेस, बॉडीगार्ड ने कुछ यूं संभाला मोर्चा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए सोनम वांगचुक ने भरी हुंकार, 6 जून को दिल्ली कूच का ऐलान
पटना: खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, शिक्षा माफियाओं पर लगा बड़ा आरोप
गुजरात: एनएच-53 पर भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराईं दो बसें; 7 की मौत, 38 घायल
नॉर्वे चेस में प्रज्ञानंद का करिश्मा: मैग्नस कार्लसन को दूसरी बार धूल चटाकर रचा इतिहास
कर्नाटक में डीकेएस युग का आगाज: आज शपथ लेंगे शिवकुमार, कैबिनेट फॉर्मूले पर सस्पेंस बरकरार
राफेल के लिए चीन का नया काल : 300 KM की मारक क्षमता वाली PL-16 मिसाइल से भारत की चुनौती बढ़ी
टीएमसी छात्र संघ कार्यालय में नोटों का ढेर, जले हुए सूटकेस देख दंग रह गई पुलिस
600-700 लोगों ने मेरा रेप किया : ब्रिटिश संसद में गूंजी पीड़िताओं की चीखें, क्या है ग्रूमिंग गैंग का काला सच?