बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब मशहूर एजुकेटर खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर अचानक गोलियां चलने लगीं। सरेआम हुई इस फायरिंग की घटना ने पूरे शिक्षा जगत को झकझोर कर रख दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोचिंग के बाहर अचानक हमलावर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में खान सर का एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया है। फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
इस खौफनाक वारदात पर खुद खान सर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, मैं घटना के वक्त वहीं मौजूद था और मैंने खुद 8 से 10 राउंड गोलियां चलते देखीं। खान सर ने इस हमले के पीछे प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संचालकों का हाथ होने का सीधा आरोप लगाया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विवाद का मुख्य कारण उनकी कम फीस है। उन्होंने कहा, कुछ लोग चाहते हैं कि मैं कम फीस में न पढ़ाऊं। उन्हें हमारे बेहतर नतीजों से समस्या है। वे गरीब छात्रों को शिक्षा के अधिकार से वंचित रखना चाहते हैं।
खान सर ने बताया कि हमलावरों की पहचान नजदीकी कोचिंग सेंटर से जुड़े लोगों के रूप में हुई है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। उनके अनुसार, प्रतिद्वंद्वी संस्थान उन्हें सिर्फ डराने की कोशिश ही नहीं कर रहे, बल्कि उनके सेंटर को उड़ाने की भी धमकियां दे रहे हैं।
पुलिस की टीम अब इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी की आधिकारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वे हर पहलू, विशेषकर वर्चस्व की लड़ाई के एंगल से मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
पटना स्थित खान सर एकेडमी देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, Railway, BPSC और UPSC की तैयारी के लिए जानी जाती है। खान सर अपने अनोखे पढ़ाने के अंदाज और बेहद कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। यही लोकप्रियता अब उनके लिए चुनौती बन गई है।
इस हमले के बाद खान सर ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने अपील की है कि शिक्षा माफियाओं के इस दबाव को खत्म किया जाए ताकि गरीब छात्र बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। फिलहाल, पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
*#WATCH | Patna, Bihar: Educator Khan Sir says, ... The main issue seems to be that why are we teaching for such low fees? Why are we getting such massive results? We appeal to the administration to keep security concerns in mind, recognizing that the poor, too, have the right to… https://t.co/5fSeoroGWH pic.twitter.com/wwxRMZCyxl
— ANI (@ANI) June 2, 2026
कब्रिस्तान के नीचे 55 लाख मधुमक्खियां! पैदल चलने के दौरान खुला 100 साल पुराना राज
84 की उम्र, लाठी का सहारा और 34 साल पुराना गुनाह: कानून के लंबे हाथों ने एक बुजुर्ग को जेल भेजा
राबड़ी देवी को मिला घर खाली करने का अल्टीमेटम, मंत्री जमा खान का दो टूक जवाब
मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 48 लाख लोगों को मुफ्त रजिस्ट्री का रास्ता साफ, अब नहीं देनी होगी स्टॉम्प ड्यूटी
संसदीय समिति के सामने छात्र का महाप्रजेंटेशन : CBSE की टेंडर प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल
यूपी में नाम बदलने का सिलसिला जारी: फाजिलनगर अब कहलाएगा पावागढ़ , सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
स्वामित्व योजना को मंजूरी: अब लाखों परिवारों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, जानिए मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले
पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर जानलेवा हमला, सस्ती फीस बनी दुश्मनी की वजह?
लड़ेंगे या मरेंगे : ममता बनर्जी का बिगुल, पुलिस की ना के बावजूद कोलकाता में शुरू हुआ ऐतिहासिक धरना
IPL में ऐतिहासिक जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद