पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर जानलेवा हमला, सस्ती फीस बनी दुश्मनी की वजह?
News Image

बिहार की राजधानी पटना का मुसल्लहपुर इलाका मंगलवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। मशहूर शिक्षक खान सर का खान जीएस रिसर्च सेंटर अपराधियों के निशाने पर रहा। अज्ञात हमलावरों ने न केवल संस्थान पर जमकर पथराव किया, बल्कि ताबड़तोड़ फायरिंग भी की।

गार्ड को किया लहूलुहान हमले के दौरान बदमाशों ने कोचिंग के दफ्तर में भारी तोड़फोड़ की। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक सुरक्षाकर्मी (गार्ड) को हमलावरों ने बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।

कोचिंग माफिया का है हाथ? खान सर ने इस हमले के पीछे बड़ी साजिश की ओर इशारा किया है। उन्होंने सीधे तौर पर कोचिंग माफिया पर आरोप मढ़ते हुए कहा, कुछ लोग इस बात से परेशान हैं कि हम इतनी कम फीस में बच्चों को बेहतरीन शिक्षा और शानदार परिणाम कैसे दे रहे हैं। हमलावरों ने धमकी दी है कि दो दिन के भीतर कोचिंग को बम से उड़ा देंगे।

गरीबों की शिक्षा पर हमला घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए खान सर ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा, हम प्रशासन से अपील करते हैं कि वे सुरक्षा चिंताओं को देखें और यह समझें कि गरीबों का भी शिक्षा पर अधिकार है। हम कम फीस पर पढ़ा रहे हैं, इसीलिए हमें निशाना बनाया जा रहा है।

पुलिस की जांच और सुरक्षा व्यवस्था सूचना मिलते ही पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि यह आपसी मारपीट और हमले का गंभीर मामला है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल, कोचिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

न शर्म, न पछतावा! लाखों की लूट के बाद भी पुलिस कस्टडी में मूंछों पर ताव देते दिखे शातिर बदमाश

Story 1

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला: कम फीस बनी दुश्मनी की वजह?

Story 1

इटारसी स्टेशन पर खौफनाक हादसा: चलती ट्रेन में चढ़ते समय पटरियों के बीच समाए मां-बेटे

Story 1

₹35 का केक ₹50 में: ट्रेन वेंडर के रिश्वत वाले बयान से मचा हड़कंप

Story 1

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 48 लाख लोगों को मुफ्त रजिस्ट्री का रास्ता साफ, अब नहीं देनी होगी स्टॉम्प ड्यूटी

Story 1

पटना: खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग और बवाल, सुरक्षा गार्ड घायल

Story 1

पटना: खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला, सरेआम फायरिंग से दहला मुसल्लहपुर हाट

Story 1

शादी में भूसा मैन का जलवा: खाने की थाली छोड़ जानवरों वाला आहार चबा रहा युवक!

Story 1

नौतपा में गर्मी का अकाल : मध्य प्रदेश के 36 जिलों में बरसेगी राहत, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

Story 1

60 की उम्र में सरकारी नौकरी का बुलावा! 18 साल के इंतज़ार के बाद आया जॉइनिंग लेटर, लेकिन मजीद साहब की आँखों में हैं आँसू