मुल्लांपुर: आईपीएल 2026 अपनी चरम पर है। शुक्रवार, 29 मई को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में क्वालीफायर-2 का महामुकाबला खेला जाएगा। एक तरफ राजस्थान रॉयल्स (RR) है, तो दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस (GT)। लेकिन इस मुकाबले से ज्यादा चर्चा 15 साल के सिक्स हीटिंग मशीन वैभव सूर्यवंशी और स्टार पेसर मोहम्मद सिराज के बीच होने वाली जंग की है।
इतिहास गवाह है, वैभव को छेड़ना भारी पड़ा है वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में गेंदबाजों के लिए काल बन चुके हैं। ग्रुप स्टेज में सनराइजर्स हैदराबाद के प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव को आंख दिखाई थी, जिसका जवाब उन्होंने पूरी टीम की धज्जियां उड़ाकर दिया था। हाल ही में एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने महज 29 गेंदों पर 97 रन ठोककर दुनिया को बता दिया कि उनकी उम्र भले ही कम है, लेकिन उनका खेल दिग्गजों के होश उड़ाने वाला है।
जब सिराज ने की थी ज्यादती ग्रुप स्टेज के दौरान मोहम्मद सिराज ने वैभव को आउट करने के बाद जिस तरह का जश्न मनाया था, उसने विवाद खड़ा कर दिया था। आशीष नेहरा के निर्देश पर सिराज ने पहले एक सटीक यॉर्कर से वैभव को असहज किया और फिर खतरनाक बाउंसर पर उन्हें पवेलियन भेजकर आक्रामक तेवर दिखाए थे। एक 15 साल के बच्चे के प्रति सीनियर गेंदबाज का यह व्यवहार फैंस को रास नहीं आया था।
क्या बदला लेने में कामयाब होंगे वैभव? अब क्वालीफायर-2 में जब ये दोनों आमने-सामने होंगे, तो माहौल बेहद गर्म रहने वाला है। वैभव का इरादा साफ है—सिराज की गेंदों को बाउंड्री के पार भेजकर अपने अपमान का बदला लेना। देखना यह होगा कि क्या अनुभव और आक्रामकता का यह मिश्रण सिराज को भारी पड़ेगा?
आईपीएल के नए सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। उन्होंने सीजन में 65 छक्के जड़कर क्रिस गेल (59 छक्के) का 2013 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव के सिर पर फिलहाल ऑरेंज कैप भी है। उन्होंने 13 मैचों में 242.86 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं। वे इस समय अपनी फॉर्म के शिखर पर हैं और गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं।
क्या मुल्लांपुर की पिच पर सिराज का अनुभव भारी पड़ेगा या वैभव का बेलगाम बल्ला? यह तो शुक्रवार की रात ही पता चलेगा।
Why players nowdays celebrating Vaibhav Suryavanshi s Wicket like he is prime Virat Kohli ?
— Vaibhav (@Vaibhav574) May 9, 2026
Absolutely unnecessary from Mohammed Siraj and also Kayle Jamison did the same against this 15 year old kid.
Should Senior players doing this right ? #RRvsGTpic.twitter.com/t6ysVvCO3J
चीन में हॉटपॉट पार्टी बनाम भारत में पेपर लीक : परीक्षा व्यवस्था में आखिर इतना बड़ा अंतर क्यों?
झोपड़ी में मेडल, दीवारों पर संघर्ष की कहानी: U-17 स्टार दिव्यानी लिंडा के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री
ना धुआं, ना डीजल: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफर हुआ शुरू, जानें क्या है इसकी खासियत
राशन वितरण में बड़ा बदलाव: 80 करोड़ लोगों को मिलेगा सीधा लाभ, सरकार ने बदले नियम
आईपीएल 2026: पर्पल कैप की रेस में मची खलबली, जोफ्रा आर्चर ने भुवनेश्वर कुमार की बढ़ाई धड़कनें
CBSE का बड़ा कदम: रिजल्ट संबंधी गड़बड़ियों के बीच छात्रों के लिए 24x7 हेल्पलाइन शुरू
कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर: सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार के सिर सजेगा ताज
आउट होते ही आपा खो बैठे वैभव सूर्यवंशी? वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
RBI के नाम पर बड़ा फ्रॉड: डोनेशन और लॉटरी के झांसे से रहें सावधान
सम्राट चौधरी का मजनू भाई वाला स्केच वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी मीम्स की जंग